<

वर्दी वाली दादी का कहर: 5 साल की मासूम पोती को धूप में बांधकर लटकाया; वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड

Child Cruelty: फरीदकोट से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां कलयुगी दादी, जो ASI के पद पर कार्यरत हैं, ने अपनी 5 साल की पोती के साथ ऐसी क्रूरता की, कि घटना की वीडियो देखने वालों की भी आंखे भर आईं. फिल्हाल कलयुगी दादी उर्फ महिला एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच की जा रही है.

Child Cruelty: पंजाब के फरीदकोट में एक ASI दादी ने अपने 5 साल की पोती के हाथ-पैर बांधकर उसे धूप में घर के बाहर लटका दिया. मां-बाप को याद करके मासूम बच्ची धूप में रोती रही, जिसका वीडियो एक पडोसी ने बना लिया और तत्काल पुलिस में कंप्लेंट कर दी. मामला पंजाब के फरीदकोट स्थित डोगर बस्ती इलाके का है. जहां सूचना मिलते ही महिला एएसआई के निर्देश पर पुलिस की टीम पहुंची और बच्ची को बचा लिया. अब इस मामले की जांच बाल कल्याण समिति कर रही है.

ASI दादी ने बच्ची को लटकाया

दादी-दादा से बच्चों को खास लगाव होता है. आज भी कई परिवारों में माता-पिता की अनुपस्थिति में दादा ही बच्चों के सुख-दुख के साथ बनते हैं. लेकिन फरीदकोट में दादी की पोती के साथ क्रूरता का वीडियो हैरान कर रहा है. महिला एएसआई, जो रिश्ते में बच्ची की दादी है, उसने कई घंटों तक बच्ची के हाथ पैर बांधकर घर के गेट के बाहर धूप में रखा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दादी का नाम ASI सरबजीत कौर है, जो थाना सदर में महिला मित्र के पद पर कार्यरत है. इस घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन ने महिला एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिया.

विदेश चले गए माता-पिता

वीडियो में बच्ची बार-बार बिलखते हुए अपने माता-पिता को याद कर रही है और कह रह है कि मुझे मम्मी-पापा के पास जाना है. बच्ची की दुर्दशा देखते हुए पडोसी ने घर का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन अंदर से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया. इस मामले की जांच के बाद पता चला कि बच्ची के माता-पिता पुर्तगाल में रहते हैं, जबकि बच्ची को देखभाल के लिए दादी के पास छोड़ा है.

पुलिस ने जारी किया सस्पेंशन

इस घटना वीडियो वायरल होने के बाद फरीदकोट की सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस प्रज्ञा जैन ने ASI सरबजीत कौर को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में फरीदकोट पुलिस ने एक बयान भी जारी किया है, जिसमें डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इस बच्ची के साथ हुई क्रूरता पूरी तरह से अस्वीकार्य है. उन्होंने आगे बताया कि ये बाल कल्याण समिति के पास भेज दिया गया है.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain
Tags: Crime News

Recent Posts

संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…

Last Updated: October 1, 2026 18:07:29 IST

Odisha News: मास्क पहनकर फ्लैट में घुसा दरिंदा, बंदूक की नोक पर महिला के साथ की हैवानियत, FIR दर्ज

भुवनेश्वर में एक अजनबी महिला के अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुस गया और उसने बंदूक की…

Last Updated: October 1, 2026 18:00:21 IST

‘वो मेरी शादी…’ लड़की की मर्जी के खिलाफ अधेड़ से तय की सगाई, तो थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 1, 2026 17:53:27 IST

पारूल विश्वविद्यालय ने वर्बल ड्युएल 2026 राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय चर्चा का आयोजन किया

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 30 सितंबर: पारूल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डेवलपमेंट अँड कम्युनिकेशन (सीडैक) द्वारा…

Last Updated: October 1, 2026 17:52:21 IST

Bihar News: गया पितृपक्ष मेले में ड्यूटी टाइम पर पुलिसकर्मी ने बनाई रील, प्रशासन हुआ सख्त, हो सकती है गंभीर कार्रवाई

गया पितृ पक्ष मेले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात बिहार पुलिस की कांस्टेबल साक्षी अग्रवाल…

Last Updated: October 1, 2026 17:37:41 IST

Invertis University HackBhoomi 2.0 में 1,400 Students, 100 Teams SIH के लिए Nominated

नई दिल्ली,30 सितंबर: किसी idea को solution में बदलने के लिए सिर्फ सोच काफी नहीं…

Last Updated: October 1, 2026 17:37:31 IST