<

बहुत भाग रहा था, पुलिस के हत्थे चढ़ा ₹1 लाख का इनामी बदमाश, अंधेरे जंगल की वो आधी रात, जब फतेहपुर में मचा हड़कंप

शातिर अपराधी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था. फरार शातिर पर कई आपराधिक मामलों में केस दर्ज थे, जबकि पुलिस के लिए ऐसी अपराधी की दबिश करना आसान नहीं था. यहां जानें कि आखिर कैसे पुलिस ने अपने सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम देकर बदमाश की दबिश की.

यूपी के फतेहपुर जनपद में देर रात पुलिस और एक लाख रुपये के इनामिया बदमाश के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई. थाना खागा क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी के पास जंगल में घेराबंदी कर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी बबलू सिंह को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर तत्काल अस्पताल भेज दिया.

बदमाश पर 1 लाख का इनाम

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त बबलू सिंह पुत्र धर्मराज उर्फ मन्ना सिंह निवासी गढ़ी कस्बा थाना खागा जनपद फतेहपुर पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था. वह गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था और लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार था. उसके खिलाफ गैंगवार, धमकी, आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं.

पैर में गोली खाते ही घायल

इस बड़े ऑपरेशन को थाना खागा, हथगांव, थरियांव पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामिया बदमाश जंगल क्षेत्र में छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी शुरू की. खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की.  मुठभेड़ के दौरान चली गोलियों में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल हो गया.

तमंचा-कारतूस बरामद

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, चार खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस जो तमंचे की नाल में फंसा हुआ था तथा ₹1600 नकद बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना खागा में दर्ज मुकदमा संख्या 115/26 में वांछित था. उसकी गिरफ्तारी पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन द्वारा ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया था. 

इलाके में हड़कंप

प्रारंभिक जांच में उसके खिलाफ थाना खागा में चार आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. देर रात हुई इस मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा. पुलिस अधिकारियों ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें:- हंसते-खेलते निकला था परिवार, तेज धमाका निगल गया कार: घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया!

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Recent Posts

‘गरवी वारसो’ में महाष्टमी पर आचार्यश्री भाविन और पू. मननजी ने की महाआरती

वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री…

Last Updated: October 20, 2026 17:37:19 IST

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST