<
Categories: गुजरात

Gujarat Election: राजनीति के लिए छोड़ी IPS की नौकरी, हार गए चुनाव, बीजेपी की लहर भी नहीं लगा पाई नैय्या पार

Gujarat Local Body Election Result 2026: गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर से परचम लहरा दिया है. लेकिन बीजेपी की लहर के बावजूद कुछ उम्मीदवार अपनी सीट नहीं बचा पाए और चुनाव हार गए. इस लिस्ट में IPS की नौकरी छोड़ कर आए मनोज निनामा भी शामिल हैं.

गुजरात के सूरत, राजकोट, वडोदरा और अहमदाबाद समेत राज्य की सभी 15 महानगर पालिकाओं में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली है. और विपक्षी का सूपड़ा साफ कर दिया. भाजपा की तरफ से कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे, जिसमें बहुतों ने इतिहास रच दिया. लेकिन कुछ ऐसे भी कैंडिडेट रहे, जो जीत नहीं हासिल कर सके. इस सूची में IPS की नौकरी से इस्तीफा देकर आए मनोज निनामा का नाम शामिल है, जो अपनी सीट हार गए. 

किससे हारे चुनाव?

IPS की नौकरी छोड़कर चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे मनोज निनामा गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में में उतरे थे. वह अरावली के शामलाजी तालुका के ओध जिला पंचायत सीट से चुनाव लड़ रहे थे. लेकिन बीजेपी की लहर के बावजूद वो अपनी सीट नहीं बचा सके. 

यह खबर भी पढ़ें: हिमाचल में पंचायत चुनाव लड़ना चाहते हैं? पहले जान लें योग्यता और नियम; किन 9 गलतियों से हो सकते हैं बाहर

कौन हैं मनोज निनामा?

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव से पहले गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे मनोज निनामा ने चुनाव से पहले वीआरएस दे दिया था. इसके बाद वह बीजेपी में चले गए और पार्टी ने उन्हें आखिरी समय में अरावली के शामलाजी तालुका के ओध जिला पंचायत सीट से उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया. उनके आते ही राजनीति की दुनिया में हलचल मच गई और इस पर उनकी जीत पक्की मानी जा रही थी. लेकिन वह जीत नहीं सके. 

क्या रहा चुनाव का रिजल्ट?

सूरत, राजकोट, वडोदरा और अहमदाबाद समेत राज्य की सभी 15 महानगरपालिकाओं में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली है. अगर राजकोट महानगरपालिका की बात की जाए, तो यहां कुल 72 सीटों में भाजपा ने 65 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया है. कांग्रेस को यहां 7 सीटें मिली हैं. वडोदरा महानगरपालिका की 76 सीटों में से भाजपा ने 49 सीटें जीती हैं, कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं, जबकि 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST