Live TV
Search
Home > राज्य > गुजरात > Watch Video: फार्महाउस में चल रही थी रंगीन पार्टी, 43 मर्द के साथ पकड़ी गईं 33 महिलाएं; नशे में टल्ली होकर कर रहे थे मजे

Watch Video: फार्महाउस में चल रही थी रंगीन पार्टी, 43 मर्द के साथ पकड़ी गईं 33 महिलाएं; नशे में टल्ली होकर कर रहे थे मजे

Gujarat Liqour Party Viral Video: राजकोट के लग्जरी होटल में पुलिस ने शराब पार्टी पर छापा मारा. मौके से विदेशी शराब मिली. पार्टी में 43 पुरुषों और 33 महिलाओं समेत 76 लोग मौजूद थे.

Written By:
Published: November 2, 2026 11:04:39 IST
Last Updated: November 2, 2026 11:04:39 IST

Mobile Ads 1x1

Gujarat Liqour Party Viral Video: गुजरात के राजकोट में एक लग्जरी होटल में चल रही पार्टी पर पुलिस ने अचानक छापा मार दिया. इस कार्रवाई के दौरान मौके से विदेशी शराब बरामद की गई. पार्टी में 43 पुरुष और 33 महिलाएं समेत कुल 76 लोग मौजूद थे. पुलिस सभी को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंची. बताया जा रहा है कि यह पार्टी एक उद्योगपति के जन्मदिन के प्री-सेलिब्रेशन और दिवाली के मौके पर आयोजित की गई थी. पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरे मामले ने शहर में चर्चा शुरू कर दी है.

लग्जरी होटल में चल रही थी पार्टी

जानकारी के मुताबिक, राजकोट के सराजा होटल में एक पार्टी का आयोजन किया गया था. इसकी जानकारी मिलने के बाद राजकोट के DCP (जोन-2) राकेश देसाई के मार्गदर्शन में लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) की टीम ने छापेमारी की. PSI शक्तिसिंह चुडासमा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने होटल में जांच की. इस दौरान पार्टी स्थल से विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी 76 लोगों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया.

43 पुरुष और 33 महिलाएं पार्टी में थीं मौजूद

पुलिस की कार्रवाई के समय पार्टी में कुल 76 लोग मौजूद थे. इनमें 43 पुरुष और 33 महिलाएं शामिल थीं. सभी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि पार्टी में खाने-पीने के साथ शराब भी परोसी जा रही थी. हालांकि, शराब किसने मंगाई थी और इसे परोसने में किन लोगों की भूमिका थी, इसकी जांच की जा रही है.

उद्योगपति चिराग पटेल के जन्मदिन का था प्री-सेलिब्रेशन

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह पार्टी डेकोरा ग्रुप से जुड़े चिराग पटेल के जन्मदिन के प्री-सेलिब्रेशन के लिए रखी गई थी. चिराग पटेल का जन्मदिन 12 नवंबर को है. इसी के चलते दिवाली के मौके पर सराज़ा होटल में पार्टी आयोजित की गई थी. बताया जा रहा है कि इस पार्टी में शहर के कई उद्योगपति, बिल्डर और जौहरी समेत चर्चित लोग शामिल हुए थे. हालांकि, पार्टी में शामिल सभी लोगों की पहचान और उनकी भूमिका को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है.

पार्किंग में खड़ी थीं महंगी लग्जरी कारें

पार्टी के दौरान होटल की पार्किंग में कई महंगी और लग्जरी कारें भी दिखाई दीं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार्यक्रम में शहर के कई रसूखदार लोग शामिल हुए थे. वहीं, पुलिस की छापेमारी के दौरान कुछ महिलाएं मीडिया के कैमरों से बचती नजर आईं. उन्होंने होटल में मौजूद कपड़ों से अपना चेहरा ढक लिया, ताकि उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद न हों.

ये भी पढ़ें:  Watch Video: बृजभूषण शरण सिंह की बेटी ऐसा क्या करती है? पिता को गिफ्ट में दे दिया हेलीपैड; कीमत सुन पकड़ लेंगे माथा

गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट के तहत केस दर्ज करने की तैयारी

इस मामले में राजकोट के तालुका पुलिस स्टेशन में गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस होटल मैनेजर के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है. हालांकि, होटल मालिक और शराब परोसने में शामिल कर्मचारियों की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. होटल में शराब कैसे पहुंची, पार्टी के आयोजन में किन लोगों की भूमिका थी और नियमों का उल्लंघन किसने किया, इन सभी सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे. पुलिस की विस्तृत जानकारी और FIR का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: थाने के अंदर 20 साल की युवती के साथ ऐसा क्या हुआ, 15 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड; मचा हड़कंप

MORE NEWS