<
Categories: हरियाणा

देर रात महिला के घर में घुसे दो युवक, युवकों ने बच्चों के सामने ही उनकी माँ के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

हरियाणा के पलवल जिले में दो युवकों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, महिला ने जब युवकों का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।  महिला ने उक्त मामले को लेकर संबंधित थाना पुलिस शिकायत देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

India News (इंडिया न्यूज), Palwal Gang Rape : हरियाणा के पलवल जिले में दो युवकों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, महिला ने जब युवकों का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।  महिला ने उक्त मामले को लेकर संबंधित थाना पुलिस शिकायत देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

उसके बच्चों के सामने ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया

जानकारी मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति ऑटो चलाता है, जिसके चलते अक्सर वह देर रात को घर आता है। गुरुवार की रात को वह अपने पति का इंतजार करते हुए अपने बच्चों के साथ सो रही थी, तो रात करीब 11 बजे जावेद और दिलशाद नाम के दो युवक उसके घर में घुस आए और महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं दोनों ने उसके बच्चों के सामने ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। 

शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया

महिला ने बताया कि उसने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। जैसे ही महिला का पति देर रात पति के घर पहुंचा तो उसने आप बीती पति को बताई बताई। बाद में दोनों पति-पत्नी ने बहीन थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

Recent Posts

Jamia Protest: छात्र संघ चुनाव की मांग पर जामिया में बवाल, छात्राओं और महिला पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कैंपस में तनाव

Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…

Last Updated: October 26, 2026 15:41:07 IST

प्रेमिका के परिवार को नागवार गुजरा रिश्ता, युवक समेत पिता और चाचा के साथ हैवानियत

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…

Last Updated: October 26, 2026 15:19:36 IST

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST

India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:53 IST

Bhuvneshwar Kumar के समर्थन में उतरे Morne Morkel, बताया टीम इंडिया का खास प्लान

Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:28 IST