<
Categories: हरियाणा

हरिद्वार जा रहे कांवड़ सेवा दल के 8 लोग हुए सड़क हादसे का शिकार, एक ही गांव से उठीं 3 अर्थियां, पांच घायल, गांव में छाया मातम

शिवरात्रि के बाद हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए निकले करनाल के कलवेहड़ी गांव के आठ लोगों की टोली पर शुक्रवार रात काली साबित हुई। यूपी के सहारनपुर जिले में पिंगोटा गांव के पास तेज रफ्तार ईको कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : शिवरात्रि के बाद हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए निकले करनाल के कलवेहड़ी गांव के आठ लोगों की टोली पर शुक्रवार रात काली साबित हुई। यूपी के सहारनपुर जिले में पिंगोटा गांव के पास तेज रफ्तार ईको कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान प्रवीण उर्फ रिंकू (32), पृथ्वी सिंह (50) और मोतीराम (55) के रूप में हुई है। हादसे के बाद घायलों को सहारनपुर से चंडीगढ़ और करनाल रेफर किया गया है। वहीं यूपी पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

रोशनी की चकाचौंध में चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को देख नहीं सका

जानकारी के अनुसार, गांव कलवेहड़ी निवासी शिवसेवा से जुड़े आठ लोग शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक ईको कार में सवार होकर हरिद्वार रवाना हुए थे। टीम हर साल शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ सेवा शिविर लगाती है और उसके बाद गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाती है। रात करीब 12 बजे जब गाड़ी सहारनपुर के पिंगोटा गांव के पास पहुंची, तो सामने से आ रही भारी वाहन की हाई बीम लाइट सीधे चालक की आंखों पर पड़ी। रोशनी की चकाचौंध में चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को देख नहीं सका और ईको कार उसकी पीछे से जोरदार टक्कर में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

Karnal News 7

तीन की मौके पर मौत, गांव में पसरा मातम

हादसे में प्रवीन, पृथ्वी सिंह और मोतीराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनील, बृजपाल और अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सहारनपुर के अस्पताल पहुंचाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर चंडीगढ़ रेफर किया गया, जबकि अन्य को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जैसे ही हादसे की सूचना गांव पहुंची, तीनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही सहारनपुर रवाना हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया और कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों ने बताया कि यह यात्रा बृजपाल के मन के खिलाफ थी। उसके जीजा बहादुर सिंह ने कहा कि वह नहीं जाना चाहता था, लेकिन टीम के कहने पर वह साथ चला गया। कुछ ही घंटों में सब कुछ बदल गया।

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हादसे में जान गंवाने वाले प्रवीण कुमार के दो छोटे बच्चे हैं—एक बेटा और एक बेटी। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और बार-बार बेहोश हो रही है। मृतक पृथ्वी सिंह के दो बेटे हैं, जिनमें से एक की हाल ही में शादी हुई थी। वहीं मोतीराम के चारों बच्चे शादीशुदा हैं। हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सहारनपुर पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और सामने से आई हाई बीम लाइट इस हादसे की मुख्य वजह रही। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Recent Posts

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST