<
Categories: हरियाणा

पानीपत की बेटी मुस्कान के नेतृत्व में 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना, भारत-चीन की संस्कृति से लोगों को कराएंगे अवगत

9 सदस्यों का भारतीय प्रतिनिधिमंडल चीन के लिए रवाना हो गया। प्रतिनिधिमंडल पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री जू निंग की देखरेख में पहुंचा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आईआईटी जोधपुर से एआई करने वाली पानीपत की मुस्कान भयाना कर रहीं हैं।

India News (इंडिया न्यूज), Panipat News :  9 सदस्यों का भारतीय प्रतिनिधिमंडल चीन के लिए रवाना हो गया। प्रतिनिधिमंडल पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री जू निंग की देखरेख में पहुंचा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आईआईटी जोधपुर से एआई करने वाली पानीपत की मुस्कान भयाना कर रहीं हैं।

यह भारत-चीन के रिश्तों में नई मजबूती, सांस्कृतिक आदान-प्रदान की दिशा में कार्य करेगा। प्रतिनिधिमंडल को भारत से पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के अटैची ने रवाना किया है। जू निंग ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को चीन भेजने को भारत के आपसी संबंधों की मजबूती प्रदान से जोड़कर देखा जा रहा है। 

पानीपत की मुस्कान भयाना, दिल्ली के वरुण चोपड़ा सहित अन्य दूसरे राज्यों से 7 सदस्यों को शामिल

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में डॉ. डीएन कोटनिस एक्युपंक्चर हॉस्पिटल लुधियाना की तरफ से पानीपत की मुस्कान भयाना, दिल्ली के वरुण चोपड़ा सहित अन्य दूसरे राज्यों से 7 सदस्यों को शामिल किया है। भारत में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सलाहकार वांग शिनमिंग ने बताया कि भारत का प्रतिनिधिमंडल चीन के अलग-अलग स्थानों में जाकर भारतीय और चीन की संस्कृति के बारे में जानकारी देंगे। 

चीनी सैनिकों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी

मुस्कान भयाना ने बताया कि द्वारकानाथ कोटनिस ने चीन-जापान युद्ध के दौरान हजारों चीनी सैनिकों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। युद्ध के दौरान चीनी सैनिकों की मदद के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात सेवा करते हुए बीमारी से लड़ते हुए निधन हो गया था। चीन में उन्हें आज भी एक नायक और भारत-चीन मित्रता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।

भारत-चीन की दोस्ती करेंगे मजबूतः  मुस्कान

मुस्कान कहती हैं कि जिस मुख्य उद्देश्य से चीन भेजा गया है, हमारा प्रयास रहेगा की भारत और चीन की दोस्ती को मजबूत करें। इस विश्वास के साथ कि विश्व में भारत तीसरी सबसे अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, उसमें भारत व चीन की दोस्ती विश्व में एक उदाहरण प्रस्तुत करें। दिल्ली के वरुण चोपड़ा कहते हैं कि यह हरियाणा के लिए गौरव की बात है कि पानीपत की रहने वाली मुस्कान भयाना को भारत का प्रतिनिधित्व करने गौरव प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री 31 को जाएंगे चीनी दौरे पर

कोविड-19 के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी 31 अगस्त शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन जा रहे हैं। यहां उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी। इससे एक बार फिर से दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध बहाल होंगे।

Recent Posts

PAK vs ENG: 35 रन पर गिर गए थे 3 विकेट… पाकिस्तान की पकड़ में था मैच, हैरी ब्रूक ने शतक ठोक छीना मैच

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए सुपर 8 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को…

Last Updated: February 24, 2026 22:32:51 IST

Vijay-Rashmika Wedding: उदयपुर पहुंची मेहमानों की पहली टोली! विजय-रश्मिका की सीक्रेट गेस्ट लिस्ट आई सामने, इस नाम ने सबको चौंकाया!

रश्मिका और विजय की शादी की रस्में उदयपुर में शुरू! कौन-कौन पहुंचा मेहमानों की सीक्रेट…

Last Updated: February 24, 2026 22:22:27 IST

कैनबरा में बम धमकी से मचा हड़कंप, ऑस्ट्रेलिया पीएम अल्बानीज को ‘द लॉज’ से तुंरत निकाला गया, कार्रवाई के बाद लौटे घर

ऑस्ट्रेलिया पीएम आवास बम धमकी अलर्ट: कैनबरा में बम की धमकी के बाद, PM अल्बानीज को…

Last Updated: February 24, 2026 22:15:10 IST

थिएटर की गलियों से सुपरस्टार बनने तक की कहानी, अब सिर्फ बच्चों की परवरिश में डूबी है दिशा वकानी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन यानी दिशा वकानी की लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट…

Last Updated: February 24, 2026 21:27:51 IST

टीम इंडिया को तगड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप के बीच घर लौटा स्टार बल्लेबाज, टेंशन में सूर्या-गंभीर

Rinku Singh Return to Home: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबलों…

Last Updated: February 24, 2026 21:59:48 IST

Shilpi Raj ने फिर बनाया लोगों को दीवाना.. नया भोजपुरी गाना ‘सईया धरावे पिचकारी’ से मचाया तहलका

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: होली में तहलका मचाने के लिए शिल्पी राज का नया…

Last Updated: February 24, 2026 21:01:23 IST