कुलदीप पुत्र रघबीर गांव बलाना को बलाना- नौल्था रोड पर एक फैक्ट्री के सामने खड़े युवक को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
India News (इंडिया न्यूज), Road Accident : कुलदीप पुत्र रघबीर गांव बलाना को बलाना- नौल्था रोड पर एक फैक्ट्री के सामने खड़े युवक को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई संदीप ने बताया मेरा भाई कुलदीप बलाना- नौल्था रोड पर एक फैक्ट्री मैं कार्य करता है। बुधवार की देर शाम करीब 10:30 बजे कुलदीप जब अपनी फैक्ट्री से काम करके सड़क पर खड़ा था।
नौल्था की तरफ से आ रहे एक ट्रक में उसे सीधी टक्कर मार दी। जिसको इलाज के लिए इसराना के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, कुलदीप के परिवार में तीन बच्चे व उसकी बीवी है, जिसमें दो लड़कियां वह एक लड़का है। पुलिस ने कुलदीप के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…