<
Categories: हरियाणा

बाइक पर सवार होकर चंडीगढ़ से वृंदावन जा रहे थे युवक-युवती, पानीपत हाईवे पर हो गया बड़ा हादसा, दोनों के रिश्ते की चल रही थी बात

पानीपत हाईवे पर मनाना फ्लाईओवर से पहले सुबह के समय युवक व युवती की मौत हो गई बताया जा रहा है कि दोनों में रिश्ते की बात चल रही थी। वहीं मृतक युवती पढ़ाई के साथ-साथ कंपनी में जॉब करती थी। सूचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार जांच कर्मी एवं एएसआई अनिल कुमार के मुताबिक चंडीगढ़ सेक्टर 30 निवासी 24 वर्षीय दीपक कुमार व 20- 22 वर्षीय युवती चित्राक्ष के साथ बाइक पर सवार होकर चंडीगढ़ से वृंदावन जा रहे थे।

India News (इंडिया न्यूज), Road Accident In Panipat : पानीपत हाईवे पर मनाना फ्लाईओवर से पहले सुबह के समय युवक व युवती की मौत हो गई बताया जा रहा है कि दोनों में रिश्ते की बात चल रही थी। वहीं मृतक युवती पढ़ाई के साथ-साथ कंपनी में जॉब करती थी। सूचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार जांच कर्मी एवं एएसआई अनिल कुमार के मुताबिक चंडीगढ़ सेक्टर 30 निवासी 24 वर्षीय दीपक कुमार व 20- 22 वर्षीय युवती चित्राक्ष के साथ बाइक पर सवार होकर चंडीगढ़ से वृंदावन जा रहे थे।

बाइक डिवाइडर से टकरा गई

जैसे ही वह सुबह के समय समालखा मनाना फ्लाईओवर से पहले पहुंचें तो इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक दीपक कुमार व युवती चित्राक्ष को गंभीर चोटें आई  जिन्हें उपचार के लिए हाईवे पर सामान्य अस्पताल समालखा ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया। जांच कर्मी ने बताया कि दोनों में रिश्ते की बात मौखिक रूप से चल रही थी।

रिश्ते की बात चल रही थी

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पानीपत सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव गृह में रखवा दिया। पोस्टमार्टम कल कराया जाएगा। वहीं मृतक युवती के परिजन गोपाल कृष्ण निवासी पानीपत के मुताबिक मृतक चित्राक्ष की माता का एक दशक पहले देहांत हो गया था, जबकि उनके पिता एसी मैकेनिक चंडीगढ़ में  काम करते हैं। पिछले करीब 8 महीने से घर पर रहते हैं। मृतक चित्राक्ष पढ़ाई के साथ कंपनी में काम करती थी दोनों में मौखिक तौर पर रिश्ते की बात चल रही थीं। 

Recent Posts

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST