<
Categories: हरियाणा

पानीपत पहुंचे अभय चौटाला, कांग्रेस और भाजपा पर कसे तीखे तंज, बोले – आमजन को पता है जैसे जेजेपी का सफाया किया है, वैसे ही कांग्रेस व भाजपा का भी करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला आज पानीपत पहुंचे और उन्होंने पानीपत सहित, समालखा, सनौली में आयोजित बैठकों में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। पानीपत सैक्टर 25 स्थित लक्ष्मी गार्डन में इनेलो वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने भी शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में अभय चौटाला ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा और जेजेपी सहित कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा।

India News (इंडिया न्यूज), Abhay Chautala : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला आज पानीपत पहुंचे और उन्होंने पानीपत सहित, समालखा, सनौली में आयोजित बैठकों में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। पानीपत सैक्टर 25 स्थित लक्ष्मी गार्डन में इनेलो वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने भी शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भाजपा और जेजेपी सहित कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा

बैठक में अभय चौटाला ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा और जेजेपी सहित कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोहतक में 25 तारीख को देवीलाल का सम्मान दिवस मनाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में अलग जोश है, ये जो सम्मान दिवस है, वो प्रदेश को नया संदेश देगा। आज लोगों को बात पता लग चुकी है कि भाजपा की दूसरी सरकार जेजेपी ने बनाई थी, जो 75 पार का नारा देते थे। गोद में बैठ गए और 5 वर्ष तक देश को लूटा, उनका सफाया कर दिया है।

भूपेंद्र हुड्डा ने किस तरह षड्यंत्र रचकर भाजपा का साथ दिया

अब तीसरी सरकार भूपेंद्र हुड्डा एंड पार्टी ने बनाई है, हर आदमी को पता है कि भूपेंद्र हुड्डा ने किस तरह षड्यंत्र रचकर भाजपा का साथ दिया। लोगों ने फैसला लिया है कि जैसे जेजेपी का सफाया किया है, वैसे ही कांग्रेस व भाजपा का भी करेंगे और इनेलो की सरकार बनाएंगे। इस दौरान इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस मौके पर कुलदीप राठी, मनोज जौरासी, राजेश झटीपुर,रामेहर आट्टा सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST