हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘लोगों को कथावाचकों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि लोगों को संतों का ज्ञान सुनना चाहिए क्योंकि संत ही परम सत्य लोगों को बता सकते हैं क्योंकि कथावाचक और संत में बहुत फर्क होता है’’। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बम का फ्यूज उड़ गया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही पूरे हरियाणा के कार्यकर्ताओं से मिलूंगा और कार्यकर्ताओं को चार्ज करूंगा। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा कथावाचक व संत के फर्क के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘लोगों को कथावाचकों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि लोगों को संतों का ज्ञान सुनना चाहिए क्योंकि संत ही परम सत्य लोगों को बता सकते हैं क्योंकि कथावाचक और संत में बहुत फर्क होता है’’।
उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बम का फ्यूज उड़ गया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही पूरे हरियाणा के कार्यकर्ताओं से मिलूंगा और कार्यकर्ताओं को चार्ज करूंगा। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा कथावाचक व संत के फर्क के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उल्लेखनीय है कि आज विज ने एक्स पर लिखा कि ‘‘कथावाचक और संत में बहुत अंतर होता है। हाल ही में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के कई बयानों पर विवाद खड़ा हो गया है। कथावाचक कोई भी चार किताबें पढ़ कर बन जाता है परन्तु संत वह होते हैं जिन्होंने धार्मिक, आध्यात्मिक या नैतिक रूप से उच्च दर्जा प्राप्त हो। जिन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर लिया हो और ईश्वर के साथ एकाकार हो गए हों। लोगों को कथावाचकों के बोलीं पर ध्यान न देकर संतों की वाणी पर अमल करना चाहिए’’।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ‘‘कथावाचक कोई भी चार किताबें पढकर बन सकता है। हाल ही में अभी अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कई विवादास्पद ब्यान दिए हैं लेकिन संत वहीं होता है जिसने त्याग, तपस्या व अध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर लिया हों और जिसने ईश्वर के साथ अपनी तार मिला ली हों’’।
तेजस्वी यादव के बिहार में दो मतदाता कार्ड होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ‘‘बिहार में तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से कांग्रेस के नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बम का फयूज उड़ गया है। उन्होंने सवाल खडा करते हुए कहा कि अगर तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड हैं तो उनके कार्यकर्ताओं के संभावित 100-100 मतदाता कार्ड होंगें। इसलिए मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बिहार में फर्जी मतदाताओं की पैरवी फर्जी नेता कर रहे हैं’’।
गौरतलब है कि विज ने आज एक्स पर लिखा है किः- ‘‘बिहार में तेजस्वी यादव के दो मतदाता कार्ड उजागर होने से राहुल गांधी के एटम बम्ब का फ्यूज उड़ गया है। यदि तेजस्वी यादव के दो दो कार्ड हैं तो इनके कार्यकर्ताओं के तो 100 – 100 कार्ड बने हुए होंगे। मैं तो पहले दिन से कह रहा हूं कि बिहार में फर्जी नेता फर्जी मतदाताओं की पैरवी कर रहे हैं’’।
आगामी 15 अगस्त से हरियाणा के दौरे पर निकलने और नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ‘‘मैं कहीं नाराज नहीं हूं और मेरे से बड़ा भारतीय जनता पार्टी का भक्त कोई और नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि 42 विधानसभाओं के लिए एक-एक व्यक्ति की ड्यूटी लगाई गई है’’।
उन्होंने कहा कि ‘‘मैं पूरे हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का सबसे सीनियर विधायक हूं। मैंने सात बार विधानसभा का चुनाव जीता है, मेरे आधे के बराबर भी किसी ओर ने नहीं जीते होंगें। इसलिए मैं पूरे हरियाणा को देखता हूं और मुझे पूरे हरियाणा से कार्यकर्ता बुलाते हैं और मैं पूरे हरियाणा के कार्यकर्ताओं के पास जाऊंगा तथा सारे कार्यकर्ताओं से मिलूंगा और कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से चार्ज करूंगा कि वे पार्टी के लिए दिन-रात लगाए’’।
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…