सीईटी परीक्षा को लेकर हरियाणा रोडवेज विभाग ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने घोषणा की है कि जिन अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र दूर-दराज के क्षेत्रों में हैं, वे अब परीक्षा से एक दिन पूर्व भी हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकेंगे। इस सुविधा का उद्देश्य यह है कि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा के दिन यात्रा संबंधी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े और वह समय से पहले केंद्र पर पहुंच सके।
India News (इंडिया न्यूज), Good News For CET Examinees : सीईटी परीक्षा को लेकर हरियाणा रोडवेज विभाग ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। इस सुविधा का उद्देश्य यह है कि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा के दिन यात्रा संबंधी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े और वह समय से पहले केंद्र पर पहुंच सके। विभाग ने घोषणा की है कि जिन अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र दूर-दराज के क्षेत्रों में हैं, वे अब परीक्षा से एक दिन पूर्व भी हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकेंगे।
इस संबंध में जब भिवानी रोडवेज डिपो के जीएम दीपक कुंडू ने जीएम कुंडू ने कहा कि हरियाणा सरकार और रोडवेज विभाग परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी रोडवेज कर्मियों को भी इस आदेश की जानकारी दे दी गई है ताकि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा न हो।
जीएम कुंडू ने ने कहा कि परीक्षार्थी को बस में मुफ्त यात्रा के लिए अपना एडमिट कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र काफी दूरी पर हैं, वे एक दिन पहले यात्रा कर सकते हैं, ताकि वे परीक्षा से पहले तनावमुक्त होकर केंद्र पर समय से पहुंच सकें। इसके अलावा प्रशासन द्वारा ऐसे परीक्षार्थियों के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि यह हरियाणा सरकार की युवा हितैषी सोच को दर्शाता है, जिससे अभ्यर्थियों का मनोबल भी बढ़ेगा और वे परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। हरियाणा रोडवेज की यह पहल एक सकारात्मक कदम है जो राज्य के युवाओं के हित में मील का पत्थर साबित होगी। इस अनूठी पहल पर भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने हरियाणा रोडवेज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला वास्तव में सराहनीय है और इससे हजारों युवाओं को लाभ मिलेगा।
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…