पीजीआई में इंटर्न्स के लिए एक बहुत ही सख्त कदम उठाया है, जिसके तहत पीजीआई में अब इंटर्न बायोमीट्रिक हाजिरी लगाएंगे। पीजीआई मैनेजमेंट ने यह फैसला अभी कुछ दिन पहले ही ओपीडी के छोटे ओटी (माइनर ओटी) में एक फर्जी डॉक्टर के पकड़े जाने के बाद लिया है।
India News (इंडिया न्यूज), Biometric Attendance In PGI : पीजीआई में इंटर्न्स के लिए एक बहुत ही सख्त कदम उठाया है, जिसके तहत पीजीआई में अब इंटर्न बायोमीट्रिक हाजिरी लगाएंगे। पीजीआई मैनेजमेंट ने यह फैसला अभी कुछ दिन पहले ही ओपीडी के छोटे ओटी (माइनर ओटी) में एक फर्जी डॉक्टर के पकड़े जाने के बाद लिया है।
पीजीआई निदेशक ने यह सख्त निर्देश जारी किए कि सभी इंटर्न अब बायोमीट्रिक हाजिरी लग्गाएँगे। ऐसा करने से इंटर्न की व्यक्तिगत उपस्थिति दर्ज होगी और साथ ही इस तरह के फर्जी डॉक्टरों पर भी नकेल कसी जाएगी। पीजीआई निदेशक डॉ. एसके सिंघल का कहना है कि हर इंटर्न की बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था जल्द शुरू कर दी जाएगी।
जानकारी मुताबिक अभी हाल ही में पीजीआई में इंटर्न कर रहे डॉ. कृष्ण की जगह 12वीं पास साहद ड्यूटी देते पकड़ा गया था। इस घटनाक्रम के बाद पीजीआई प्रशासन सख्त हुआ और इस तरह की हरकतों पर कड़ी नज़र रखने के लिए संस्थान में 250 इंटर्न की बायोमीट्रिक हाजिरी की तैयारी की है।
इन सभी को रोजाना सुबह आने के बाद व शाम को जाने से पहले बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी दर्ज करनी होगी, वहीं अगर ऐसा नहीं किया तो गैर हाजिरी मानी जाएगी। वहीं फर्जी डॉक्टर मामले में अनुशासनात्मक कमेटी भी सोमवार को मामले की जांच करेगी।
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…