<
Categories: हरियाणा

समुदाय विशेष की ‘धार्मिक पुस्तक’ पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए बनाई रील, युवक की इस करतूत पर भड़के लोग, थाने में दी शिकायत

हरियाणा के यमुनानगर में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने एक धार्मिक पुस्तक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक रील बनाई, जैसे ही ये रील वायरल हुई तो समुदाय विशेष के लोगों का पारा चढ़ गया और थाने पहुँच गए, जहाँ आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

India News (इंडिया न्यूज), Yamunanagar News :  हरियाणा के यमुनानगर में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने एक धार्मिक पुस्तक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक रील बनाई, जैसे ही ये रील वायरल हुई तो समुदाय विशेष के लोगों का पारा चढ़ गया और थाने पहुँच गए, जहाँ आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। 

अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया

जानकारी मुताबिक यमुनानगर जिले के थाना बूड़िया क्षेत्र के अमादलपुर गांव के रहने वाले गुलफाम ने बताया कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उनकी धार्मिक पुस्तक कुरान को लेकर आपत्तिजनक रील बनाई है। युवक का आरोप है कि इस रील में युवक ने काफी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। जैसे ही ये वीडियो वयरल होते हुए उन तक पहुंची तो उन्हें इस हरकत पर बहुत बुरा लगा।

समाज के लोगों ने नाराजगी जाहिर की

इतना ही नहीं जब गांव में अपने समाज के लोगों से इस रील के बारे में चर्चा की तो सभी ने नाराजगी जाहिर की। गुलफाम का कहना है कि रील बनाने वाला युवक एक रसूखदार व्यक्ति का छोटा भाई है। पुलिस ने मामला दर्ज का तहकीकात शरू कर दी है कि रील किसने बनाई और किस-किस ने वायरल की। इस मामले को लेकर गहनता से जांच की जाएगी। 

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST