पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने व सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत तीसरे दिन पुलिस ने बुधवार की देर शाम विभिन्न मार्गों पर नाकाबंदी कर 1340 वाहन चालकों को चेक किया, इनमें से 86 वाहन चालक नशे का सेवन करके वाहन चलाते मिले। जिनमें से 62 के चालान किए। इसके साथ ही अत्याधिक शराब पीकर वाहन चला रहे 24 वाहन चालकों के वाहनों को इंपाउंड किया।
India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने व सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत तीसरे दिन पुलिस ने बुधवार की देर शाम विभिन्न मार्गों पर नाकाबंदी कर 1340 वाहन चालकों को चेक किया, इनमें से 86 वाहन चालक नशे का सेवन करके वाहन चलाते मिले। जिनमें से 62 के चालान किए। इसके साथ ही अत्याधिक शराब पीकर वाहन चला रहे 24 वाहन चालकों के वाहनों को इंपाउंड किया।
उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कस सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार सड़क हादसों को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत यातायात पुलिस के साथ जिला जिला के सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है।
उन्होंने बताया कि अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं, जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है। जला में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व यातायात नियमों की पालना दृढता से करवाने के लिए पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…