मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने आज चंडीगढ़ में आयोजित जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल को लेकर विस्तार से चर्चा की।
India News (इंडिया न्यूज), Haryana BJP Meeting : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने आज चंडीगढ़ में आयोजित जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में हाल ही में प्रदेशभर में सम्पन्न हुई जिला कार्यकारिणी की बैठकों की समीक्षा की गई और संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर विचार किया गया।साथ ही आगामी योजनाओं और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई, ताकि जनता तक नायाब सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सके।
इस बैठक में उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए ताकि वे मंत्रियों और विधायकों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर संगठन को और मजबूत कर सकें। इससे पहले पार्टी ने इन 42 विधानसभा क्षेत्रों में 12 मंत्रियों और 30 विधायकों को प्रभारी नियुक्त किया था।
प्रत्येक क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती और जनता की भलाई के लिए विकास कार्यों को तीन गुना गति से नॉनस्टॉप आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं टीम हरियाणा के मंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया जी उपस्थित रहे।
Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…
Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…
IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…
Bihar News: पटना में शक ने पति को बनाया जासूस! GPS के जरिए पत्नी की…
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…
Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…