<
Categories: हरियाणा

विधानसभा का मानसून सत्र में मनीषा मौत मामले पर कांग्रेस का हंगामा, बेटी बचाओ के पोस्टर लेकर नारेबाजी, सदन स्थगित

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज यानि 22 अगस्त दोपहर 2 बजे शुरू हो चुका है, लेकिन पहले ही दिन कांग्रेस विधायकों ने भिवानी की महिला टीचर मनीषा की संदिग्ध मौत को लेकर  सदन में जोरदार हंगामा कर दिया। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा खतरे में है और बेटियों का कत्ल हो रहा है।

India News (इंडिया न्यूज), Congress Created Ruckus In Monsoon Session : हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज यानि 22 अगस्त दोपहर 2 बजे शुरू हो चुका है, लेकिन पहले ही दिन कांग्रेस विधायकों ने भिवानी की महिला टीचर मनीषा की संदिग्ध मौत को लेकर सदन में जोरदार हंगामा कर दिया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पोस्टर लेकर कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंचे

कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा खतरे में है और बेटियों का कत्ल हो रहा है। इस मुद्दे पर हाथों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पोस्टर लेकर कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंचे, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित किया।

विधानसभा सचिवालय में काम रोको प्रस्ताव पेश किया

बता दें कि सत्र की शुरुआत में सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा, वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अहमदाबाद हादसे को लेकर शोक प्रस्ताव पढ़ा। बाद में कांग्रेस ने मनीषा मौत मामले को लेकर और नेताओं को मिल रही धमकी और फिरौती की घटनाओं को लेकर विधानसभा सचिवालय में काम रोको प्रस्ताव पेश किया। सत्र से पहले बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में 27 अगस्त तक सत्र चलाने का फैसला लिया गया, जिसमें 23 शनिवार और 24 अगस्त रविवार को अवकाश रहेगा।

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST