<
Categories: हरियाणा

भाखड़ा नहर के पानी को लेकर कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा, बोलीं – सरकार का दावा और धरातल की हकीकत अलग, स्थिति को नहीं सुधारा तो किसानों का बढ़ेगा आक्रोश

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा में उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में जल शक्ति मंत्रालय ने दावा किया है कि हरियाणा में किसानों को सिंचाई जल आपूर्ति पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ा और भाखड़ा नहर प्रणाली से रोटेशनल प्रोग्राम के अनुसार पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल उलट है। सांसद ने कहा कि किसानों की पीड़ा को गंभीरता से लिया जाए और केंद्र तथा राज्य सरकारें मिलकर पानी वितरण की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करें। सैलजा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते स्थिति को नहीं सुधारा तो किसानों का आक्रोश और बढ़ेगा।

India News (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा में उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में जल शक्ति मंत्रालय ने दावा किया है कि हरियाणा में किसानों को सिंचाई जल आपूर्ति पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ा और भाखड़ा नहर प्रणाली से रोटेशनल प्रोग्राम के अनुसार पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल उलट है। सांसद ने कहा कि किसानों की पीड़ा को गंभीरता से लिया जाए और केंद्र तथा राज्य सरकारें मिलकर पानी वितरण की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करें। सैलजा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते स्थिति को नहीं सुधारा तो किसानों का आक्रोश और बढ़ेगा।

मानसून के बावजूद उन्हें आवश्यक मात्रा में पानी नहीं मिल रहा।

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा के किसानों को नहरों से प्राप्त होने वाला सिंचाई पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा। सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में कल ही किसानों ने एक खाली नहर में दौडक़र विरोध प्रदर्शन किया, जो इस बात का प्रमाण है कि धरातल पर हालात बेहद खराब हैं। सांसद के सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि मार्च-अप्रैल 2025 के दौरान पानी की कमी का कोई प्रतिकूल असर सिंचाई पर नहीं पड़ा। जबकि किसानों का स्पष्ट कहना है कि मानसून के बावजूद उन्हें आवश्यक मात्रा में पानी नहीं मिल रहा।

सहायक नहरों की समय पर सफाई कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था

यह केंद्र सरकार की जमीनी हालात से अनभिज्ञता को दर्शाता है। सांसद ने कहा कि भाखड़ा नहर की साफ सफाई न होने के कारण हरियाणा को पूरा पानी नहीं पहुंच रहा है और टेल पर बसे किसान फसलों की सिंचाई तक नहीं कर पाते है साथ ही पेयजल संकट गहराता है। सांसद ने पहले भी प्रदेश सरकार से भाखडा और उसकी सहायक नहरों की समय पर सफाई कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। 

सांसद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते स्थिति को नहीं सुधारा तो…

सासंद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को केवल कागजी दावों तक सीमित रहने के बजाय धरातल पर स्थिति की सच्चाई देखनी चाहिए, हरियाणा के किसानों को उनका पूरा हिस्सा तुरंत दिया जाए, भाखड़ा नहर की मरम्मत और रखरखाव का कार्य बिना टालमटोल के समयबद्ध तरीके से किया जाए। सांसद ने कहा कि किसानों की पीड़ा को गंभीरता से लिया जाए और केंद्र तथा राज्य सरकारें मिलकर पानी वितरण की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करें। सांसद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते स्थिति को नहीं सुधारा तो किसानों का आक्रोश और बढ़ेगा।

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को बड़ी सफलता, 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 14:36:37 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST

रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…

Last Updated: October 24, 2026 13:37:01 IST