हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र 27 अगस्त तक बढा दिया गया है। अब विधानसभा का सत्र 22 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगा। इसके अलावा, विज ने कहा कि विधानसभा के सत्र में विपक्ष की हर बात का जवाब सरकार देने के लिए तैयार है।
India News (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Monsoon Session : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र 27 अगस्त तक बढा दिया गया है। अब विधानसभा का सत्र 22 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगा। इसके अलावा, विज ने कहा कि विधानसभा के सत्र में विपक्ष की हर बात का जवाब सरकार देने के लिए तैयार है।
विज आज बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक के उपरांत पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी दलों के नेता उपस्थित थे और कमेटी ने निर्णय लिया है कि सदन की कार्यवाही एक दिन के लिए बढा दी जाए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष न होने के सवाल के जवाब में विज ने बताया कि ‘‘ये कांग्रेस के निर्णय न लेने की क्षमता के कारण है, कांग्रेस पार्टी में किसी को भी नेता न मानने के कारण है, कांग्रेस पार्टी में किसी का भी आदेश न चलने के कारण है’’।
अंबाला छावनी से चण्डीगढ के बीच नई यात्री रेलगाडी चलने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में एक मांग आई थी कि रोजाना के यात्रियों का ट्रेन का लिंक रेलगाडी ही बनती है। इसलिए उनके द्वारा रेल मंत्री को एक पत्र लिखा गया था, जिस पर रेल मंत्री का उत्तर आया है कि इस संबंध में फिजीबिलटी जांच करवाई जाएगी।
Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…
Noida Bouncer Murder Case: कई दिनों तक लापता रहने के बाद, उनके परिवार ने 26…
UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…