<
Categories: हरियाणा

जमीनी विवाद को लेकर सरपंच प्रतिनिधि पर चचेरे भाई ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर, आरोपी की तलाश जारी

पानीपत जिले के गांव सुताना में चचेरे भाई अश्वनी उर्फ कल्लू ने गुरुवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर सरपंच प्रतिनिधि सोनू को गोली मार दी। हमले में सोनू को 3 गोलियां लगी हैं जिनमें 2 पेट में और 1 घुटने में लगी है। जानकारी अनुसार सोनू सुबह करीब 7 बजे खेत में गया हुआ था। तभी पहले से घात लगाकर बैठे अश्वनी ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

India News (इंडिया न्यूज), Firing On Cousin Brother : पानीपत जिले के गांव सुताना में चचेरे भाई अश्वनी उर्फ कल्लू ने गुरुवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर सरपंच प्रतिनिधि सोनू को गोली मार दी। हमले में सोनू को 3 गोलियां लगी हैं जिनमें 2 पेट में और 1 घुटने में लगी है। जानकारी अनुसार सोनू सुबह करीब 7 बजे खेत में गया हुआ था। तभी पहले से घात लगाकर बैठे अश्वनी ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में सोनू को स्वजन तुरंत पानीपत के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 

एक नजर मामले पर

जानकारी मुताबिक सोनू के चाचा सतपाल ने अपनी डेढ़ एकड़ जमीन मतलौडा में एक आढ़ती को बेच दी थी। रजिस्ट्री होने के बावजूद सतपाल उस जमीन पर कब्जा नहीं दे रहा था। बाद में वही जमीन सरपंच प्रतिनिधि सोनू ने आढ़ती से खरीद ली और पुलिस प्रशासन की मदद से कब्जा भी ले लिया जिससे सतपाल का परिवार उससे रंजिश रखने लगा था।

 इसी रंजिश के चलते गुरुवार सुबह अश्वनी ने सोनू पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Recent Posts

10 में से 6 गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का खतरा? भ्रूण के लिए यह कितना घातक, लक्षण और बचाव भी समझें

Anaemia In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते…

Last Updated: April 6, 2026 11:52:44 IST

Delhi School Admission 2026: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला ड्रॉ जारी, SMS से मिलेगी एडमिशन की खबर, ऐसे होगा सेलेक्शन

Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज जारी हो गया है. पैरेंट्स…

Last Updated: April 6, 2026 11:48:14 IST

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, IPL में मचाया कोहराम… टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ रहा RCB का खूंखार बैटर

Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…

Last Updated: April 6, 2026 11:39:42 IST

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…

Last Updated: April 6, 2026 11:38:12 IST

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:35:27 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख की पहली एकादशी, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…

Last Updated: April 6, 2026 11:14:58 IST