<
Categories: हरियाणा

मनीषा हत्याकांड को लेकर दीपेन्द्र हुड्डा का बयान, बोले -हरियाणा सरकार अपराधियों के सामने मजबूर, मनीषा हत्याकांड की सीबीआई से कराई जाए जांच

सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा आज करनाल में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान बातचीत में उन्होंने कहा कि भिवानी में हुई शिक्षिका की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग पीड़ित परिवार कर रहा है। इसलिए परिवार की संतुष्टि के लिए जांच सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए।

प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Deepender Hooda : सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा आज करनाल में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान बातचीत में उन्होंने कहा कि भिवानी में हुई शिक्षिका की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग पीड़ित परिवार कर रहा है। इसलिए परिवार की संतुष्टि के लिए जांच सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए।

परिवार की संतुष्टि ही समाज की संतुष्टि

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि इतने बड़े आपराधिक मामले में परिवार की संतुष्टि सबसे महत्त्वपूर्ण है। हरियाणा सरकार और पुलिस की भूमिका को लेकर लोगों में असंतोष है। इसलिए आवश्यक है कि सीबीआई जांच हो, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उन्होंने अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके कड़ी सजा दिलाने की भी मांग की।
इस मौके पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी मौजूद रहे।

हरियाणा सरकार अपराधियों के सामने मजबूर

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कानून व्यवस्था में सबका विश्वास बना रहना चाहिए, लेकिन हरियाणा में अपराधियों के सामने सरकार मजबूर दिखाई देती है। सरकार की कार्यप्रणाली से ऐसा लगता है जैसे उसने अपराधियों के सामने समर्पण कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस थानों में पीड़ित को मदद मिलने की बजाय दुत्कार कर भगाने की घटनाएँ आम हो चुकी हैं। अपराधी बेखौफ हैं, सरकार बेबस है और प्रदेश अपराधियों की शरणस्थली बन चुका है।

हर दिन 3 से 4 हत्याएँ, निवेश ठप्प

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में आए दिन आपराधिक वारदातें हो रही हैं। लोहारू में शिक्षिका की हत्या के बाद जींद में सोते हुए परिवार पर फायरिंग हुई। गुरुग्राम में भी फायरिंग का मामला सामने आया। हरियाणा में रोज़ाना 3 से 4 हत्याएँ हो रही हैं और अपराधी जब चाहें वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कानून-व्यवस्था की बदतर स्थिति के चलते ही हरियाणा में कोई नया निवेश नहीं हो पा रहा।

2005 जैसी सख़्त सरकार की ज़रूरत

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा प्रति व्यक्ति निवेश के मामले में देश में नंबर एक राज्य था। 2005 में जब कांग्रेस सरकार बनी थी, तो चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने मात्र दो महीने में कानून-व्यवस्था दुरुस्त कर दी थी। आज फिर जनता को वैसी ही सख़्त सरकार की ज़रूरत है।

Recent Posts

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST

थाईलैंड में 21 साल के युवाओं के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति, लॉटरी के जरिए चुनी जा रही देश की भावी सेना!

थाईलैंड में हर साल अप्रैल के महीने में अनिवार्य सैन्य भर्ती (Military Conscription) के लिए…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:31 IST