<
Categories: हरियाणा

150 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने चक्कर में घर के आसपास उगे भांग के पौधों से चरस को उतार कर बेच रहा था

एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने विकास नगर रेलवे लाइन अंडर पास के नजदीक एक नशा तस्कर को 150 ग्राम चरस सहित काबू किया। आरोपी की पहचान यूपी के मुज्जफरनगर जिले के खरड़ गांव निवासी विजेंद्र उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है।

India News (इंडिया न्यूज), Drug Smuggler Arrested : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने विकास नगर रेलवे लाइन अंडर पास के नजदीक एक नशा तस्कर को 150 ग्राम चरस सहित काबू किया। आरोपी की पहचान यूपी के मुज्जफरनगर जिले के खरड़ गांव निवासी विजेंद्र उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त के दौरान सिवाह बस अड्डा पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि यूपी निवासी एक युवक मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में विकास नगर रेलवे लाइन अंडर पास की और आएगा। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुंरत विकास नगर रेलवे लाइन अंडरपास के नजदीक पहुंच नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक विकास नगर की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया।

पुलिस को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा

युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विजेंद्र उर्फ बिटटू पुत्र धर्मपाल निवासी खरड़ मुज्जफरनगर यूपी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ योगिंद्र मान की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से प्लास्टिक पन्नी के अंदर चरस (नशीला पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद चरस का वजन करने पर 150 ग्राम पाया गया।

शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए पानीपत में बेचने के लिए लाया था

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह यूपी स्थित अपने गांव में घर के आसपास उगे भांग के पौधों से चरस को उतार कर शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए पानीपत में बेचने के लिए लाया था। बरामद चरस को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी विजेंद्र उर्फ बिट्टू को माननीय न्यायालय में पेश किया, उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 10 April: टंकी फुल करवाने से पहले जान लें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Rate Today 10 April 2026: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के…

Last Updated: April 10, 2026 05:31:27 IST

Weather 10 April 2026: निकाल लें छतरी, प्री-मॉनसून की बारिश होगी तेज; जानें कहां आंधी के साथ गिरेंगे ओले

Today Weather News 10 April 2026:  उत्तर भारत में बारिश थम गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर…

Last Updated: April 10, 2026 05:16:25 IST

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST