<
Categories: हरियाणा

8 किलो 255 ग्राम चूरा पोस्त सहित बाइक सवार नशा तस्कर गिरफ्तार, खुद भी नशा करने का आदी, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

पानीपत सीआईए टू पुलिस टीम ने नौल्था से बलाना जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर एक बाइक सवार नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 8 किलो 255 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपी नशा तस्कर की पहचान सिवन गेट पठानियां मोहल्ला कैथल हाल किरायेदार बलाना निवासी अंकित के रूप में हुई है।

India News (इंडिया न्यूज),  Drug smuggler Arrested : पानीपत सीआईए टू पुलिस टीम ने नौल्था से बलाना जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर एक बाइक सवार नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 8 किलो 255 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपी नशा तस्कर की पहचान सिवन गेट पठानियां मोहल्ला कैथल हाल किरायेदार बलाना निवासी अंकित के रूप में हुई है।

सूचना को पुख्ता मानते हुए नौल्था से बलाना जाने वाली सड़क पर पहुंचकर नाकाबंदी कर दी

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर प्लास्टिक कट्टा रखकर बलाना से नौल्था की तरफ आएगा। युवक के पास प्लास्टिक कट्टे में मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए नौल्था से बलाना जाने वाली सड़क पर पहुंचकर नाकाबंदी कर दी। 

कुछ देर पश्चात एक युवक बाइक की टंकी पर प्लास्टिक कट्टा रखे बलाना की ओर से आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक को नाके पर रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अंकित पुत्र किशोरी लाल निवासी सिवन गेट पठानिया मोहल्ला कैथल हाल किरायेदार बलाना के रूप में बताई।

बाइक पर रखे कट्टे की तलाशी ली तो चूरा पोस्त मिला

पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में युवक की बाइक पर रखे कट्टे की तलाशी ली तो चूरा पोस्त मिला। बरामद चूरा पोस्त का वजन करने पर 8 किलो 255 ग्राम पाया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है।

अपनी नशे की लत पूरी करने व शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए कुछ दिन पहले राजस्थान में एक युवक से 9 किलो चूरा पोस्त कम कीमत पर खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ चूरा पोस्त आरोपी ने स्वयं नशा करने के खर्च दिया और बचे 8 किलो 255 ग्राम चूरा पोस्त को लेकर बेचने के लिए मंगलवार को ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।  

5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

आरोपी के खिलाफ थाना इसराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी ने गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Recent Posts

Samay Raina: विवाद के बाद सबने फेरा मुंह, आने लगे थे एंग्जायटी अटैक, करोड़ों के नुकसान का दावा

India's Got Latent: मुझे अजनबियों से कई कॉल और मैसेज आ रहे थे. मुझे एहसास…

Last Updated: April 9, 2026 09:30:59 IST

Gold Rate Today 9 April 2026: आज क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k और 18k सोने की कीमत

Gold Ka Bhav Aaj Kya Hai 9 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर…

Last Updated: April 9, 2026 09:45:30 IST

Women Reservation: 16 अप्रैल को महिलाओं के लिए होने वाला है कुछ बड़ा, अपने लेख में पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

PM Modi on Women Reservation: महिला आरक्षण बिल पर संसद से लेकर सड़क तक बहस…

Last Updated: April 9, 2026 09:46:25 IST

Crime News: पति की लाश के सामने प्रेमी संग मनाई रंगरलियां! मुस्कान और सोनम से भी खतरनाक निकली MP की प्रियंका

MP Crime News: प्रेम प्रसंग के बढ़ते मामले अब जान का खतरा बढ़ता जा रहा…

Last Updated: April 9, 2026 09:16:22 IST

5, 6 या 7 दिन बाद… पीरियड डेट मिस होने पर प्रेग्नेंसी टेस्ट कब करना चाहिए? कब मिलेगा सटीक रिजल्ट

Pregnancy Test: शादी के कुछ समय बाद कपल फैमिली प्लानिंग में लग जाते हैं. इसके…

Last Updated: April 9, 2026 09:12:09 IST

Dhurandhar 2 OTT Release Date: ‘धुरंधर-2’ कब होगी ओटीटी पर रिलीज? क्या डेट हो गई कंफर्म!

Dhurandhar 2 OTT Release Date: क्रिकेट फैन्स और अन्य दर्शक फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)…

Last Updated: April 9, 2026 08:56:18 IST