<
Categories: हरियाणा

हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान विधायक जगमोहन आनंद ने उठाए अहम मुद्दे, मेडिकल कॉलेज में हृदय एवं न्यूरो विशेषज्ञ व पैथ लैब की जरूरत

विधायक जगमोहन आनंद ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान करनाल विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, रोजगार और शहरी विकास से संबंधित माँगों को विधानसभा में रखा और सरकार से आग्रह किया कि इन पर जल्द कदम उठाए जाएँ ताकि करनाल का सुनियोजित विकास सुनिश्चित हो सके।

India News (इंडिया न्यूज), MLA Jagmohan Anand Raised Important Issues, प्रवीण वालिया-करनाल: विधायक जगमोहन आनंद ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान करनाल विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, रोजगार और शहरी विकास से संबंधित माँगों को विधानसभा में रखा और सरकार से आग्रह किया कि इन पर जल्द कदम उठाए जाएँ ताकि करनाल का सुनियोजित विकास सुनिश्चित हो सके।

कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी पर चिंता जताई

विधायक जगमोहन आनंद ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यहाँ हृदय एवं न्यूरो विशेषज्ञों और पैथ लैब की तत्काल जरूरत है ताकि मरीजों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। साथ ही, उन्होंने बताया कि कॉलेज में स्वीकृत पदों की संख्या केवल 950 है, जबकि अन्य मेडिकल कॉलेजों में यह 1527 तक है। उन्होंने माँग की कि पदों की संख्या बढ़ाई जाए।

15 अगस्त 2025 को सेवा में पाँच साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को भी मिले सर्विस सुरक्षा

विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कौशल रोजगार निगम के उन कर्मचारियों को सर्विस सुरक्षा दी जा रही है, जिन्होंने 15 अगस्त 2024 तक पाँच वर्ष पूरे कर लिए हैं। इसके लिए नई एसओपी लाई जा रही है। उन्होंने आग्रह किया कि इसमें उन कर्मचारियों को भी शामिल किया जाए, जिन्होंने 15 अगस्त 2025 तक सेवा के पाँच साल पूरे कर लिए हैं।

करनाल का नया मास्टर प्लान जल्द लागू हो, कर्ण लेक का हो सौंदर्यीकरण

जगमोहन आनंद ने कहा कि करनाल का नया मास्टर प्लान अभी तक अंतिम रूप नहीं ले पाया है, जिसके कारण अवैध कॉलोनियों और अनियोजित विकास की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने माँग की कि मास्टर प्लान को जल्द लागू किया जाए। साथ ही, करनाल से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उचाना स्थित कर्ण लेक का सुधार एवं सौंदर्यीकरण किया जाए।

प्रस्तावित 200 बेड के अस्पताल की जमीन जल्द हस्तांतरित की जाए

विधायक ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से संबंधित मुद्दे उठाते हुए कहा कि जिला नागरिक अस्पताल की 200 बेड की नई बिल्डिंग का निर्माण सेक्टर-32 में एचएसवीपी की जमीन पर होना है, लेकिन अभी तक जमीन का हस्तांतरण नहीं हुआ है। उन्होंने आग्रह किया कि जमीन जल्द सौंपी जाए ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सके।

इसके अलावा सेक्टर-32 और 33 में हाई वोल्टेज तारें गुजर रही हैं, जिसके कारण जमीन खाली पड़ी है। विधायक ने कहा कि इन तारों को हटाया जाए ताकि जमीन का उपयोग हो सके। साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि 2017 में करनाल-मेरठ रोड और सेक्टर-6 चौक पर फ्लाईओवर की घोषणा हुई थी, जिसका निर्माण अभी तक अधूरा है। इसे शीघ्र पूरा करवाया जाना चाहिए।

सेक्टर-12 निर्मल कुटिया चौक से महात्मा गांधी चौक तक फ्लाईओवर का निर्माण हो

विधायक ने बताया कि सेक्टर-12 लघु सचिवालय चौक से महात्मा गांधी चौक तक रोज़ाना भारी जाम की समस्या बनी रहती है। इस मार्ग पर ही कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और जिला नागरिक अस्पताल स्थित हैं। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि सेक्टर-12 निर्मल कुटिया चौक से महात्मा गांधी चौक तक फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण करवाया जाए ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST