<
Categories: देश

Kal Ka Mausam : कई राज्यों में बारिश से तबाही का मंजर, J&K में मौसम का रेड अलर्ट; जानें अन्य राज्यों का हाल

Kal Ka Mausam Wednesday 27 August 2025 : पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट है, जबकि उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बरसात होने का अलर्ट जारी है।

India weather update Wednesday 27 August 2025 kal ka Mausam : मॉनसून की सक्रियता का असर देशभर में नजर आ रहा है। इसके चलते देश के ज्यादातर राज्यों में कहीं पर धीमी तो कहीं पर तेज बारिश हो रही है। इस पूरे सप्ताह देशभर में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से तबाही मची तो अधक्वारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है, जिसमें कुछ लोग दब गए। बारिश के चलते राज्य में सभी नदियां एक बार फिर उफान पर हैं और कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पूरे सप्ताह इसी तरह मौसम  का मिजाज रहेगा। कुछ राज्यों में तेज और भारी बारिश का अलर्ट है, जिससे लोगों की मुसीबत फिर से बढ़ने वाली है। 

किन-किन राज्यों में होगी बारिश

अभी मॉनसून एक्टिव है, जिसके चलते उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिमी भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में बुधवार (27 अगस्त) को मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार के अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कहीं हल्की तो कहीं पर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। देश के अन्य राज्यों की बात करें तो पूर्वोत्तर के राज्यों मणिपुर, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश के साथ अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण व गोवा, मध्य प्रदेश,   विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश में भी मध्यम स्तर की बारिश होने का अलर्ट है। IMD के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार (27 अगस्त) से लेकर 30 अगस्त के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश जारी रहने की संभावना है। IMD के वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश के चलते बुधवार को दिल्ली की सड़कों पर जाम लगने की संभावना है। इसी तरह का मौसम एनसीआर के शहरों में भी रहेगा।  27 और 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर

मॉनसून उत्तर प्रदेश में फिर से एक्टिव हुआ है, जिसके बाद तेज बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बरेली, पीलीभीत, बागपत में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, शाहजहांपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्कता बरतने की बात कही है। साथ मौसम के मिजाज को देखते हुए यात्रा प्लान करने की बात कही गई है। 

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

बिहार में मॉनसून के एक्टिव होने से बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार (27 अगस्त) को  बारिश का कहर एक बार फिर से देखने को मिलेगा। ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार के रोहतास, कैमूर, पूर्णिया, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, मधेपुरा, किशनगंज और कटिहार में तेज बारिश होने की संभावना है। 

J&K-उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में क्या होगी तेज बारिश

पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार (27 अगस्त) राज्य के कई जिलों में तेज बारिश होगी, जिससे लोगों को दिक्कत पेश आएगी। मौसम विभाग के देहरादून केंद्र (Meteorological Department Dehradun Center) के मुताबिक नैनीताल, चंपावत, चमोली, पिथौरागढ़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, लाहौल स्पीति, कुल्लू और मंडी जिले में तेज बारिश के साथ भूस्खलन का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में तेज बारिश होगी। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के  कठुआ और राजौरी के अलावा रियासी, ऊधमपुर और सांबा में भारी बारिश हो सकती है. किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, डोडा और कश्मीर के दक्षिणी हिस्सों में तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिक ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए अहम हैं। कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है, जिससे लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने 27 अगस्त को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की आशंका जताई है।

हरियाणा-पंजाब में होगी बारिश

हरियाणा में मॉनसून एक्टिव है, जिसके चलते बुधवार को सभी जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 27 अगस्त को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है, लेकिन इसके बाद बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, नारनौल, रेवाड़ी, पलवल और नूंह सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. बुधवार को अंबाला और यमुनानगर में बारिश के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST