<
Categories: हरियाणा

64 ग्राम गांजा सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने की चाहत में महिलाएं भी नशा तस्करी में आजमा रही हाथ, बेख़ौफ़ बेच रही नशा

समालखा थाना पुलिस टीम ने भरत कॉलोनी में एक महिला नशा तस्कर को 64 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। आरोपी महिला नशा तस्कर की पहचान भरत कॉलोनी निवासी कविता के रूप में हुई है। थाना समालखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना समालखा की एक टीम एएसआई ललित के नेत्रत्व में जिसमे महिला मुख्य सिपाही मैनावती, सिपाही प्रिती व पीसीआर चालक एसपीओ सतीश वीरवार को गश्त के दौरान नरायणा रोड पर रेलवे फाटक के पास थे। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि भरत कॉलोनी में एक महिला घर के पास गली में मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करती है।

India News (इंडिया न्यूज), Female Drug Smuggler Arrested : समालखा थाना पुलिस टीम ने भरत कॉलोनी में एक महिला नशा तस्कर को 64 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। आरोपी महिला नशा तस्कर की पहचान भरत कॉलोनी निवासी कविता के रूप में हुई है। थाना समालखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना समालखा की एक टीम एएसआई ललित के नेत्रत्व में जिसमे महिला मुख्य सिपाही मैनावती, सिपाही प्रिती व पीसीआर चालक एसपीओ सतीश वीरवार को गश्त के दौरान नरायणा रोड पर रेलवे फाटक के पास थे। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि भरत कॉलोनी में एक महिला घर के पास गली में मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करती है।

महिला पुलिस टीम को देखकर एकदम से चलने लगी

सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम तुरंत कॉलोनी में पहुंची। टीम को वहा गली में घर के गेट के पास एक महिला प्लास्टिक पोलोथिन लिए खड़ी दिखाई दी। महिला पुलिस टीम को देखकर एकदम से चलने लगी। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान कविता निवासी भरत कॉलोनी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में महिला की पोलोथिन की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 64 ग्राम मिला।

उसने कुछ गांजा राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया

प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए कुछ दिन पहले दिल्ली करनाल बाईपास पर मिले एक युवक से 200 गांजा कम कीमत पर खरीदकर लाई थी। जिसमें से उसने कुछ गांजा राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया। बचे 64 ग्राम गांजा को लेकर वीरवार को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में थी। आरोपी महिला के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसकी बेल हो गई।

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST