<
Categories: हरियाणा

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव सेरोगेसी से बनी ‘माँ’…केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की विरासत को आगे बढ़ाएगा ‘राव जयवीर सिंह’..!!

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव  सेरोगेसी से मां बन गई हैं। बताया जा रहा है कि उनका बेटा जिसका नाम जयवीर सिंह रखा गया अब 3 माह का हो गया है। सूत्रों के मुताबिक बच्चे का पालन-पोषण मंत्री आवास पर ही चला रहा है। हालांकि राव परिवार की ओर से इस मामले को लेकर फिलहाल को जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

India News (इंडिया न्यूज), Health Minister Aarti Rao Becomes A Mother Through Surrogacy : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव  सेरोगेसी से मां बन गई हैं। बताया जा रहा है कि उनका बेटा जिसका नाम जयवीर सिंह रखा गया अब 3 माह का हो गया है। सूत्रों के मुताबिक बच्चे का पालन-पोषण मंत्री आवास पर ही चला रहा है। हालांकि राव परिवार की ओर से इस मामले को लेकर फिलहाल को जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

आरती राव ही पिता की सियासी विरासत को संभाल रही

बता दें कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी आरती राव और  छोटी बेटी भारती राव। भारती राव के पास दो बेटे हैं। राव इंद्रजीत की बड़ी बेटी आरती राव ही पिता की सियासी विरासत को संभाल रही हैं। आरती ने अक्टूबर 2024 में अटेली हलके से चुनाव लड़ा और जीता। गौरतलब है कि नामांकन पत्र में आरती ने पिता का नाम भरते हुए खुद को “डॉटर ऑफ” बताया था। उल्लेखनीय है कि राव इंद्रजीत सिंह के पिता राव बीरेंद्र सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जयवीर सिंह भविष्य में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

आरती राव ने सिंगल मदर बनने के लिए पहले कोर्ट से अनुमति ली

जानकारी अनुसार मातृ आरती राव ने सिंगल मदर बनने के लिए पहले कोर्ट से अनुमति ली और अनुमति मिलने के बाद तय प्रक्रिया को पूरा किया गया और तीन माह पहले बेटे के रूप में उनके घर खुशियां आईं। राव जयवीर सिंह अब राव तुलाराम की पांचवीं पीढ़ी माने जाएंगे। उल्लेखनीय है कि 3 जुलाई 1979 को जन्मी आरती राव दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और वह राष्ट्रीय स्तर की शूटर भी रह चुकी है। इतना ही नहीं 15 बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। अब पहली बार चुनाव जीतते ही आरती राव नायब सैनी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनीं और माँ भी बन गईं। 

Recent Posts

IND vs NZ 5th ODI: बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरे 50 ओवर का होगा मुकाबला? जानें पिच और मौसम का हाल

IND vs NZ 5th ODI Weather Report: माउंट माउनगानुई के Bay Oval में भारत-न्यूजीलैंड के…

Last Updated: November 14, 2026 12:50:49 IST

UP के मंत्री के बेटे भूरा पर पुलिस का शिकंजा, अब हर महीने थाने में लगानी होगी हाजिरी; हिस्ट्रीशीटर घोषित

UP News: मेरठ में यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ…

Last Updated: November 14, 2026 12:40:45 IST

Honey Trap Case: ‘तस्वीरों और वीडियो कॉल का झांसा…’ लड़की के जाल में फंसे IAF के विंग कमांडर, गिरफ्तार

Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…

Last Updated: November 14, 2026 12:17:41 IST

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST