<
Categories: हरियाणा

हरियाणा रोडवेज की पानीपत डिपो से हरिद्वार के लिए ‘पहली एसी बस’ रवाना, पानीपत डिपो में पहली बार आई है 10 एसी बसें, जानें किन रूट्स पर दौड़ेंगी ये बसें

हरियाणा रोडवेज के पानीपत डिपो के बेड़े में पहली बार 10 एसी बसें शामिल हुई है। उनमें से दो एसी बसों को पानीपत से हरिद्वार के लिये चलाया गया है। पानीपत डिपो के एसएस सतीश वर्मा ने बुधवार को सिवाह नये बस अड्डे से हरिद्वार जाने वाली पहली एसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसएस सतीश वर्मा ने बताया कि हरिद्वार के लिये पहली बस सुबह 10.40 पर और दूसरी बस दोपहर बाद एक बजे रवाना की गई।

India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : हरियाणा रोडवेज के पानीपत डिपो के बेड़े में पहली बार 10 एसी बसें शामिल हुई है। उनमें से दो एसी बसों को पानीपत से हरिद्वार के लिये चलाया गया है। पानीपत डिपो के एसएस सतीश वर्मा ने बुधवार को सिवाह नये बस अड्डे से हरिद्वार जाने वाली पहली एसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसएस सतीश वर्मा ने बताया कि हरिद्वार के लिये पहली बस सुबह 10.40 पर और दूसरी बस दोपहर बाद एक बजे रवाना की गई।

ट्रायल सफल रहा तो दोनों बसों को हरिद्वार के लिए परमानेंट कर दिया जाएगा

उन्होंने बताया कि हरिद्वार के लिए इन दो एसी बसों को पहले अभी 4-5 दिन के लिये ट्रायल के तौर पर चलाया गया है। यदि यात्रियों के हिसाब से ट्रायल सफल रहा तो इन दोनों बसों को हरिद्वार के लिए परमानेंट कर दिया जाएगा। यात्रियों की संख्या व सुविधा अनुसार इन दोनो बसों के टाइम टेबल में भी बदलाव किया जा सकता है। बता दें कि एक साधारण रोडवेज बस में पानीपत से हरिद्वार जाने का किराया 285 रुपये है और एसी बस का किराया 360 रूपये रखा गया है। 

पानीपत डिपो को मिली 10 एसी बस

हालांकि पहले दिन पानीपत बस अड्डे से हरिद्वार जाने वाली दोनो बसें फुल गई है। वर्मा के अनुसार पानीपत डिपो को मिली 10 एसी बसों में से 2 बसें अब हरिद्वार, दो बसें सिरसा और बाकि 6 बसें दिल्ली बस अड्डे से जम्मू, कटरा, लुधियाना व जालंधर सहित लंबें रूटों पर चल रही है। इस मौके पर डीआई कपूरचंद व इंस्पेक्टर विनोद शर्मा मौजूद रहे।

Recent Posts

Ashok Kharat Video Case: अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो 15 से 50 रुपये में बिके, पर्सनल नंबर पर भेजे गए, साइबर सेल का बड़ा एक्शन

Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर…

Last Updated: April 9, 2026 21:36:33 IST

DC vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा नहीं… ये खिलाड़ी बना गुजरात की जीत का असली हीरो, आखिरी गेंद पर किया चमत्कार

DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में…

Last Updated: April 9, 2026 21:42:09 IST

‘अंत को स्वीकार करो…’ अर्जुन कपूर के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या खत्म कर रहे एक्टर?

हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर…

Last Updated: April 9, 2026 21:26:45 IST

पहले बेरहमी से मारा चाकू, फिर 30 सेकंड तक सिर को धड़ से किया अलग… अररिया में खौफनाक दोहरा हत्याकांड

Araria sattu Wala murder case:अररिया में गुरुवार मामूली सी कहा-सुनी ने एक भयवाह रुप धारण…

Last Updated: April 9, 2026 21:07:36 IST

जयपुर में बीच सड़क गुंडागर्दी, स्कूटी सवार लड़की के साथ बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद निंदनीय वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बाइक…

Last Updated: April 9, 2026 21:17:05 IST

भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका, इस पूर्व खिलाड़ी का निधन, देश के लिए पहली टेस्ट जीतने वाली टीम के थे हिस्सा

CD Gopinath Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ का निधन हो गया है. गोपीनाथ…

Last Updated: April 9, 2026 20:42:35 IST