<
Categories: हरियाणा

गुगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में करेंगे मास्टर ऑफ फिजिक्स की पढ़ाई, मिली 25 लाख की स्कॉलरशिप

कौटिल्य पंडित को भारत ही नहीं विदेशों में भी जाना जाता है क्योंकि उनका आईक्यू लेवल काफी अच्छा है और उसने छोटी सी उम्र में ही भारत और पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है अब उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।  करनाल के रहने वाले कौटिल्य पंडित, जिन्हें लोग भारत का ‘गूगल बॉय’ भी कहते हैं, अब अपनी प्रतिभा का नया अध्याय लिखने जा रहे हैं। महज 17 साल की उम्र में कौटिल्य इंग्लैंड की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ फिजिक्स की पढ़ाई शुरू करेंगे। उन्हें इसके लिए 25 लाख रुपये की स्कॉलरशिप भी मिली है।

करनाल-इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Google Boy Kautilya Pandit : कौटिल्य पंडित को भारत ही नहीं विदेशों में भी जाना जाता है क्योंकि उनका आईक्यू लेवल काफी अच्छा है और उसने छोटी सी उम्र में ही भारत और पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है अब उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।  करनाल के रहने वाले कौटिल्य पंडित, जिन्हें लोग भारत का ‘गूगल बॉय’ भी कहते हैं, अब अपनी प्रतिभा का नया अध्याय लिखने जा रहे हैं। महज 17 साल की उम्र में कौटिल्य इंग्लैंड की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ फिजिक्स की पढ़ाई शुरू करेंगे। उन्हें इसके लिए 25 लाख रुपये की स्कॉलरशिप भी मिली है।

Google Boy Kautilya Pandit 1

हाल ही में कौटिल्य ने गुड़गांव के जी.डी. गोयनका स्कूल से 12वीं पास की

कौटिल्य ने मात्र 5 साल की उम्र में दुनियाभर के देशों की राजधानी, करेंसी, जनसंख्या और भौगोलिक जानकारी याद कर ली थी। यही कारण है कि लोग उन्हें ‘गूगल बॉय’ कहने लगे। उनकी ज्ञान-प्रतिभा इतनी प्रभावशाली रही कि वे अमिताभ बच्चन के मशहूर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी आमंत्रित किए गए। कौटिल्य का आईक्यू लेवल ऐसा है कि वह एक बार देखी पड़ी जानकारी को हमेशा के लिए याद रख सकता है। हाल ही में कौटिल्य ने गुड़गांव के जी.डी. गोयनका स्कूल से 12वीं पास की है। अब वे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के बॉलियोल कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। यहां वे कॉस्मोलॉजी, प्लाज़्मा फिजिक्स, डार्क मैटर, पार्टिकल थ्योरी और AI for Humanity जैसे विषयों पर रिसर्च करेंगे।

भौतिक विज्ञान हमेशा से मेरा पसंदीदा विषय रहा

कौटिल्य ने खुशी जताते हुए कहा की मैं बेहद उत्साहित हूं कि मुझे विश्व की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने का अवसर मिला है। भौतिक विज्ञान हमेशा से मेरा पसंदीदा विषय रहा है और मैं भविष्य में इसी क्षेत्र में रिसर्च करना चाहता हूं।
कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा ने भावुक होकर कहा कि जब भी बच्चे कुछ अच्छा करते हैं, तो माता-पिता से ज्यादा खुशी किसी को नहीं होती। हमें उम्मीद है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद कौटिल्य अपने देश और मानवता की सेवा करेगा। वहीं उनकी मां सुमिता शर्मा ने बताया कि बचपन से ही कौटिल्य बहुत जिज्ञासु था। सवाल पूछने और नई जानकारी हासिल करने की उसकी आदत ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। हम चाहते हैं कि वह न सिर्फ अच्छा वैज्ञानिक बने बल्कि एक अच्छा इंसान भी बने।

Google Boy Kautilya Pandit 2

पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण

कौटिल्य की बहन दीक्षा पंडित फिलहाल यूके में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने भाई की सफलता पर कहा कि कौटिल्य का चयन ऑक्सफोर्ड में होना हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। बचपन से ही उसका लक्ष्य तय था कि उसे फिजिक्स में आगे बढ़ना है। अब उसका सपना पूरा हो रहा है। दीक्षा ने यह भी कहा कि भले ही उनका जुड़ाव कई बड़ी हस्तियों और शोज से रहा हो, लेकिन परिवार आज भी सादगी के साथ जीवन जीना पसंद करता है।

Recent Posts

जेल जाने से बाल-बाल बचीं सपना चौधरी! लखनऊ कोर्ट ने लगाया जुर्माना, बोलीं-‘मैं सही हूं’

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके…

Last Updated: April 5, 2026 19:35:45 IST

Kheera Raita Recipe: गर्मियों में बेस्ट है खीरे का रायता, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना, नोट करें रेसिपी

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…

Last Updated: April 5, 2026 18:58:37 IST

सनी देओल ने सरिंदर सरताज संग की मस्ती, फैंस को पसंद आई ये खास झलक; देखें फोटोज

Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…

Last Updated: April 5, 2026 18:53:22 IST

Kal Ka Panchang 6 April 2026: कल क्या है खास, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन का सटीक समय

Kal  ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…

Last Updated: April 5, 2026 18:22:22 IST

‘मुझे चुनाव आयोग पर पूरा…’, कूच बिहार में मोदी की ममता के खिलाफ हुंकार, महिला आरक्षण पर बड़ा एलान

PM Modi on Mamata Banerjee: पीएम मोदी ने रविवार को कूच बिहार से पश्चिम बंगाल…

Last Updated: April 5, 2026 18:10:26 IST