Gurugram Road Rage: गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर रोड रेज के मामले ने लोगों को हैरान कर दिया. सवार महिला सिया ने आरोप लगाया कि एक कार चालक ने पहले उनका पीछा किया और फिर रोकने की कोशिश की है. वहीं अब आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है.
गुरुग्राम रोडरेज केस
Gurugram Road Rage: गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर रोड रेज का एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद सुर्खियों में है. बाइक सवार महिला सिया ने आरोप लगाया कि एक कार चालक ने पहले उनका पीछा किया और उन्हें रोकने की कोशिश की. इसके बाद कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. घटना का वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया. पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया.
यह पूरा मामला रविवार सुबह का बताया जा रहा है. सिया अपने कुछ दोस्तों के साथ अप्रिलिया स्पोर्टबाइक पर राइड कर रही थीं. उनके मुताबिक, गोल्फ कोर्स रोड पर एक सफेद मारुति सियाज ने उनका पीछा करना शुरू किया. सिया का आरोप है कि कार चालक बार-बार उन्हें रुकने का इशारा कर रहा था और खतरनाक तरीके से उनकी बाइक के करीब आ रहा था. सिया ने बताया कि उन्होंने कार से दूरी बनाए रखने की कोशिश की. उनके साथ मौजूद एक दोस्त ने भी बाइक के जरिए कार को उनके पास आने से रोकने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद सिया सड़क पर गिर गईं. घटना के बाद सिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपना पक्ष बताया. वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और गुरुग्राम पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की.
पुलिस ने शुरुआत में BNS की धारा 125 और 281 के तहत FIR दर्ज की थी. बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR में BNS की धारा 109 जोड़ी गई, जो हत्या के प्रयास से संबंधित है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया.
बैंसला ने टक्कर जानबूझकर मारने के आरोप से इनकार किया है. उसका कहना है कि यू-टर्न के पास कार का नियंत्रण बिगड़ गया और इसी दौरान बाइक से टक्कर हुई. उसने यह भी दावा किया कि घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों से पिटाई का डर था, इसलिए वह वहां नहीं रुका. वहीं सिया ने आरोपी के इस बयान पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर उसे घटना का अफसोस था, तो उसने मौके पर रुककर उनकी मदद क्यों नहीं की.
आरोपी के वकील ने दूसरी तस्वीर पेश करते हुए दावा किया कि महिला बाइक काफी तेज रफ्तार में चला रही थीं और सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और व्यूज हासिल करने के लिए मामले को प्रचारित किया जा रहा है. वकील के मुताबिक, कार में चार लोग सवार थे और भीड़ द्वारा हमला किए जाने के डर से वे मौके से चले गए. सिया के भाई ने बताया कि घटना के बाद वह ट्रॉमा जैसी स्थिति से गुजर रही हैं. परिवार ने कार में सवार लोगों के नशे में होने का भी आरोप लगाया है. हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस की जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी.
ये भी पढ़ें: Disha Salian Case:’पिछले कुछ सालों से…’,सूरज पंचोली ने दिशा केस में तोड़ी चुप्पी; किया हैरान करने वाला खुलासा
Kasab age dispute: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब ने मुकदमे के दौरान…
विराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 का अगला दावेदार कौन? पूर्व दिग्गज वसीम जाफर…
Flight Ticket Price Hike: दिवाली-छठ से पहले इंडिगो ने यात्रियों को झटका दिया. ATF महंगा…
OPPO New Smartphones: Oppo ने अपने दो नए स्मार्टफोन भारत में पेश कर दिए हैं.…
Flipkart Big Billion Days 2026: बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान, आमतौर पर स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स,…
Rewa Viral Video: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में घायल युवक से मारपीट का वीडियो…