गांव धर्मगढ़ में राखी का त्यौहार गांव पर भारी पड़ा, तालाब में नहाते 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। जिससे राखी के त्यौहार की खुशियां गमगीन माहौल में बदल गई। गांव धर्मगढ़ के समाज सेवी रामू ने बताया कि सुबह बारिश के दौरान गांव के कुछ बच्चे बारिश में खेल रहे थे। लक्ष्य पुत्र सोमबीर बच्चों के साथ बारिश में खेल रहे थे। खेलते खेलते बच्चे तालाब की ओर चले गए और तालाब में नहाने लगे। नहाते समय लक्ष्य तालाब में डूब गया। साथ में खेल रहे बच्चों ने परिजनों को बताया।
India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : गांव धर्मगढ़ में राखी का त्यौहार गांव पर भारी पड़ा, तालाब में नहाते 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। जिससे राखी के त्यौहार की खुशियां गमगीन माहौल में बदल गई। गांव धर्मगढ़ के समाज सेवी रामू ने बताया कि सुबह बारिश के दौरान गांव के कुछ बच्चे बारिश में खेल रहे थे। लक्ष्य पुत्र सोमबीर बच्चों के साथ बारिश में खेल रहे थे। खेलते खेलते बच्चे तालाब की ओर चले गए और तालाब में नहाने लगे। नहाते समय लक्ष्य तालाब में डूब गया। साथ में खेल रहे बच्चों ने परिजनों को बताया।
डूबने की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों के साथ गांव लोग भी तालाब में उतर गए और तालाब में डूब लक्ष्य की तलाश करने लगे। काफी प्रयासों के बाद लक्ष्य का शव मिला। इस दुखभरी घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। समाज सेवी ने कहा कि राखी के त्यौहार पर गांव में बड़ी घटना से गांव के सन्नाटा छा गया। खुशियों का त्यौहार गमगीन माहौल में बदला गया। कहा कि लक्ष्य के अंतिम संस्कार पूरे गांव के लोग उपस्थित हुए । संस्कार पर उपस्थित लोगों की आँखें नम हो गई।
Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पूजा 2026 पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश…
India vs New Zealand 4th ODI : पारी की पहली ही गेंद पर ओपनर रोहित…
Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा के दौरान पढ़ें राजा प्रियव्रत और छठी…
Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…
Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…