हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 9 सरकारी कॉलेजों पर सख्ती दिखाते हुए नोटिस जारी किये हैं। नोटिस जारी करने की वजह यह है कि इन कॉलेजों ने अभी तक अपनी वेबसाइट का डोमेन तक नहीं खरीदा है। यहां विभाग ने स्पष्ट किया कि सभी कॉलेज अपनी वेबसाइट को अपडेटेड रखें, ताकि छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक जानकारियों के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो।
India News (इंडिया न्यूज), Haryana Higher Education Department : हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 9 सरकारी कॉलेजों पर सख्ती दिखाते हुए नोटिस जारी किये हैं। नोटिस जारी करने की वजह यह है कि इन कॉलेजों ने अभी तक अपनी वेबसाइट का डोमेन तक नहीं खरीदा है। यहां विभाग ने स्पष्ट किया कि सभी कॉलेज अपनी वेबसाइट को अपडेटेड रखें, ताकि छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक जानकारियों के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो। विभाग का कहना है कि शिक्षा विभाग पहले ही सभी कॉलेजों के लिए वेबसाइट बनवा चुका है।
नोटिस पाने वाले कॉलेजों में भिवानी के 3 ईश्वरवाल, कुड़ल और खरक के राजकीय कॉलेज, सोनीपत के जाखौली और गन्नौर, पलवल का मैंडोली, कैथल का सेरधा, चरखी दादरी का कादमा और यमुनानगर का प्रतापनगर राजकीय कॉलेज भी सूची में हैं। विभाग ने निर्देश दिए गए हैं कि 8 सितंबर तक हर संस्थान अपनी वेबसाइट को पूरी तरह अपडेट करे, लेकिन इन 9 कॉलेजों ने तो अभी तक डोमेन खरीदने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं की। ऐसे कॉलेजों को 7 दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में उन्हें ERNET से डोमेन खरीदकर विभाग को सूचित करना होगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि समय सीमा पूरी न करने पर जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज की होगी और कार्रवाई भी उसी के खिलाफ होगी।
KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…