Live TV
Search
Home > राज्य > हरियाणा > हरियाणा वालों के लिए राहत की खबर, उमस से मिलेगी छुट्टी; कई जिलों में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

हरियाणा वालों के लिए राहत की खबर, उमस से मिलेगी छुट्टी; कई जिलों में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानें 24 से 30 जुलाई तक हरियाणा का पूरा मौसम अपडेट.

Written By:
Last Updated: July 23, 2026 18:51:41 IST

Mobile Ads 1x1

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कभी तेज धूप तो कभी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है.

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गुरुवार शाम जारी ताजा अपडेट में अगले तीन घंटे के भीतर कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.अलर्ट वाले जिलों में रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, सिरसा, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं. मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में शाम तक मौसम अचानक बदल सकता है.

24 जुलाई तक रहेगा मानसून का असर

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रदेश में 24 जुलाई तक बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं. इसके बाद 26 जुलाई से मानसून के फिर जोर पकड़ने की संभावना है. ऐसे में कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है.

 24 से 30 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?

24 जुलाई: दिन में तेज हवा और बारिश की संभावना, रात में आंशिक बादल छाए रहेंगे.

25 जुलाई: हल्की बारिश हो सकती है, रात में मौसम सामान्य रहेगा.

26 जुलाई: दिन में धूप और बादलों की आवाजाही रहेगी, रात में मौसम शांत रहने की संभावना है.

27 जुलाई: दिन में हल्की धूप रहेगी, जबकि रात में कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.

28 जुलाई: दिन में हल्की बारिश और रात में बौछारें पड़ने के आसार हैं.

29 जुलाई: दिन और रात दोनों समय बारिश की संभावना जताई गई है.

30 जुलाई: कई इलाकों में दिनभर बारिश हो सकती है, जबकि रात में आसमान में बादल बने रहेंगे.

 लोगों के लिए क्या है सलाह?

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचें. तेज हवा और बारिश के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं. किसानों को भी मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है, ताकि खेती से जुड़े काम उसी हिसाब से किए जा सकें.

MORE NEWS