<
Categories: हरियाणा

हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने राज्य के 19वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, एक अनुभवी राजनेता हैं नवनियुक्त राज्यपाल

हरियाणा राजभवन में आयोजित समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री शील नागू ने प्रो. अशीम कुमार घोष को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई।

India News (इंडिया न्यूज), Governor Prof Ashim Kumar Ghosh : हरियाणा राजभवन में आयोजित समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री शील नागू ने प्रो. अशीम कुमार घोष को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष, एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद और अनुभवी राजनेता हैं, जो लगभग चार दशकों तक कोलकाता के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष रहे। 

Governor Prof Ashim Kumar Ghosh 1

उनके कई लेख प्रमुख प्रकाशनों में प्रकाशित हुए

उन्होंने अकादमिक शोध और राजनीतिक विमर्श में सक्रिय योगदान सहित यूजीसी और आईसीएसएसआर परियोजनाओं पर भी काम किया है और उनके कई लेख प्रमुख प्रकाशनों में प्रकाशित हुए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके अलावा, राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी सहित राज्यपाल के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

9वें गवर्नर अशीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में पहुंच माथा टेका

हरियाणा के 19वें गवर्नर अशीमकुमार घोष शपथ लेने के पश्चात पंचकूला स्थित शक्तिपीठ माता मनसा देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर हरियाणा के 19वें गवर्नर अशीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में पहुंच माथा टेका व माँ मनसा देवी का आशीर्वाद हासिल किया। इस अवसर पर हरियाणा के नवनियुक्त  गवर्नर असीम कुमार घोष ने देश व प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। 

Recent Posts

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST