हरियाणा सरकार ने भारी बारिश की चेतावनी के बीच सभी फील्ड अधिकारियों को मुख्यालय पर बने रहने और 5 सितम्बर तक कड़ी निगरानी रखने के निर्देश निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज सभी सभी मंडल आयुक्तों, रेंज आईजीपी, एडीजीपी, उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा सब-डिवीजन मजिस्ट्रेट को लिखे एक पत्र में कहा है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है और स्थानीय स्तर पर बाढ़ की आशंका भी जताई गई है।
India News (इंडिया न्यूज), Heavy Rain Warning In Haryana : हरियाणा सरकार ने भारी बारिश की चेतावनी के बीच सभी फील्ड अधिकारियों को मुख्यालय पर बने रहने और 5 सितम्बर तक कड़ी निगरानी रखने के निर्देश निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज सभी सभी मंडल आयुक्तों, रेंज आईजीपी, एडीजीपी, उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा सब-डिवीजन मजिस्ट्रेट को लिखे एक पत्र में कहा है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है और स्थानीय स्तर पर बाढ़ की आशंका भी जताई गई है।

इसलिए इस अवधि में मुख्य सचिव या गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर पर स्वीकृति के बिना, किसी भी अधिकारी को अवकाश की अनुमति न दी जाए। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज घोषणा की है कि हाल ही में बाढ़, जलभराव और भारी वर्षा से प्रभावित किसानों की सुविधा के दृष्टिगत ई-शक्ति पोर्टल 10 सितंबर, 2025 तक खुला रहेगा। इससे 12 जिलों के 1402 गांवों के किसान 2025 के दौरान फसल नुकसान दर्ज कर सकेंगे। ई-शक्तिपूर्ति पोर्टल से प्राप्त ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 38,286 किसानों ने फसल नुकसान का दावा दर्ज किया है। पंजीकृत कुल लैंडफॉल 2,42,945.15 एकड़ तक पहुंच गया है।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…