<
Categories: हरियाणा

इग्नू से उच्च शिक्षा सबके लिए…कभी भी-कहीं भी, रेगुलर कॉलेज में दाखिले से चूके विद्यार्थियों के लिए इग्नू में सुनहरा मौका, बढ़ाई दाखिलों की तिथि

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल बताया की इग्नू ने जुलाई 2025 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन और ओडीएल माध्यम से दाखिले की अंतिम तिथि को 31 अगस्त से बढ़ाकर अब 15 सितंबर 2025 कर दिया है। यह निर्णय उन छात्रों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जिन्हें मेरिट या अन्य कारणों के चलते पूर्व में दाखिला नहीं मिल सका था। इग्नू द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्र उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, और परंपरागत शिक्षा को सरल एवं सुलभ तरीके से प्राप्त कर सकते हैं।

India News (इंडिया न्यूज), Golden Opportunity For Students In IGNOU : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल बताया की इग्नू ने जुलाई 2025 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन और ओडीएल माध्यम से दाखिले की अंतिम तिथि को 31 अगस्त से बढ़ाकर अब 15 सितंबर 2025 कर दिया है। यह निर्णय उन छात्रों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जिन्हें मेरिट या अन्य कारणों के चलते पूर्व में दाखिला नहीं मिल सका था। इग्नू द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्र उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, और परंपरागत शिक्षा को सरल एवं सुलभ तरीके से प्राप्त कर सकते हैं।

इग्नू केवल डिग्री आधारित कोर्सेस ही नहीं, बल्कि….

उन्होंने बताया कि इग्नू केवल डिग्री आधारित कोर्सेस ही नहीं, बल्कि कौशल विकास और रोजगार उन्मुख पाठ्यक्रमों की भी पेशकश कर रही है जो विशेष रूप से स्वरोजगार और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये कोर्स ओडीएल और ऑनलाइन दोनों मोड में उपलब्ध हैं। इग्नू के अध्ययन केंद्र ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कार्यरत हैं, इग्नू की ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली के अंतर्गत विद्यार्थी अपने घर के आस-पास रहकर ही पढ़ाई पूरी कर सकते हैं और परीक्षाएं भी नजदीकी परीक्षा केंद्रों पर दे सकते हैं।

इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर करवा सकते है अपना दाखिला

इग्नू लगभग 350 से अधिक कार्यक्रम संचालित करता है, जिनमें डिप्लोमा, यूजी, पीजी एवं पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम शामिल हैं। इग्नू देशभर में गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं लचीली शिक्षा प्रदान करता है, जिससे कार्यरत पेशेवर, गृहिणियाँ, ग्रामीण छात्र, वरिष्ठ नागरिक एवं शिक्षा से वंचित कोई भी व्यक्ति अपनी पढ़ाई को पुन: आरंभ कर सकता है। इग्नू का दृष्टिकोण है – शिक्षा सबके लिए, कभी भी, कहीं भी। इग्नू में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों को छोडक़र डिप्लोमा, यूजी, पीजी एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 15 सितम्बर कर दी गयिओ है इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर अपना दाखिला करवा सकते है।

Recent Posts

Watch Video: भारत की आबादी 148 करोड़ के पार! AIIMS के पास लगा डिजिटल काउंटर देख लोग हैरान; हर सेकंड बदल रहा आंकड़ा

India Population Viral Video: दिल्ली AIIMS के पास लगा डिजिटल पॉपुलेशन काउंटर वायरल हो रहा…

Last Updated: November 13, 2026 12:32:01 IST

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और यूपी में कब बंद रहेंगे स्कूल?

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पूजा 2026 पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश…

Last Updated: November 13, 2026 12:20:58 IST

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा पर जरूर पढ़ें छठी मैया की यह पौराणिक कथा महत्व, पूजा विधि और सूर्य देव की महिमा

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा के दौरान पढ़ें राजा प्रियव्रत और छठी…

Last Updated: November 13, 2026 11:59:13 IST

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…

Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…

Last Updated: November 13, 2026 11:39:52 IST