<
Categories: हरियाणा

मौसी की हरकतों और झूठे आरोपों से आहत 15 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या, दो अज्ञात युवकों के साथ फरार हुई मौसी, गुरमीत पर लगाया भगाने का आरोप

करनाल के नेवल गांव में 15 वर्षीय किशोर गुरमीत की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों के मुताबिक, गुरमीत हाल ही में अपनी मौसी के साथ अमृतसर गया था, जहां उसे ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, जिसने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया। इन हालात से आहत होकर गुरमीत ने घर लौटने के अगले दिन फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), 15-year-Old Boy Committed suicide :  करनाल के नेवल गांव में 15 वर्षीय किशोर गुरमीत की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों के मुताबिक, गुरमीत हाल ही में अपनी मौसी के साथ अमृतसर गया था, जहां उसे ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, जिसने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया। इन हालात से आहत होकर गुरमीत ने घर लौटने के अगले दिन फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव नेवल निवासी धर्मपाल ने बताया कि उनका बेटा गुरमीत तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और शांत स्वभाव का था। 9 जुलाई को वह अपनी मौसी के बुलावे पर बुढ़ाखेड़ा गया था, जहां से मौसी उसे दरबार साहिब घुमाने के बहाने अमृतसर ले गई। वहां दो अज्ञात युवक भी मौसी के साथ थे। 

मौसी दोनों युवकों के साथ गायब हो गई

परिजनों का कहना है कि मौसी उन्हीं युवकों के साथ फरार होना चाहती थी। जब गुरमीत ने इसका विरोध किया और घर लौटने की जिद की, तो उन युवकों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में मौसी दोनों युवकों के साथ गायब हो गई। 13 जुलाई को गुरमीत जब वापस मौसी के घर पहुंचा, तो वहां उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। मौसी के परिजनों ने उस पर आरोप लगाया कि उसी ने उसे भगाया है या उसे उसकी लोकेशन की जानकारी है। गुरमीत बार-बार कहता रहा कि उसे कुछ पता नहीं, लेकिन उसकी बात पर भरोसा नहीं किया गया और उसे मारा-पीटा गया।

गुरमीत भीतर से पूरी तरह टूट चुका था

14 जुलाई को गुरमीत अपने गांव लौट आया, लेकिन भीतर से पूरी तरह टूट चुका था। उसने किसी से कुछ नहीं कहा और चुपचाप सो गया। अगली सुबह जब उसकी मां कपड़े धो रही थी, तब गुरमीत ने उसे पूरी घटना बताई, लेकिन परिजनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। करीब 11:30 बजे गुरमीत ने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कुंजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरमीत के पिता का कहना है कि अगर समय रहते किसी ने उसकी बात सुनी होती, तो शायद आज उनका बेटा जिंदा होता।

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST