<
Categories: हरियाणा

नाबालिग द्वारा मृत बच्चे को जन्म देने संबंधी मामले में पुलिस मृतक बच्चे के सैंपल लेकर कराएगी डीएनए टेस्ट, इंस्टा पर दोस्ती, फिर बने संबंध, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हाईवे पर सामान्य अस्पताल समालखा में 16 वर्षीय नाबालिग द्वारा मृत बच्चे को जन्म देने के मामले में जहां देर रात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी वहीं पुलिस ने मृत बच्चे के सैंपल लिए है जिसका डीएनए टेस्ट कराएगी। वहीं नाबालिग के होश में आने का पुलिस इंतजार कर रही है जिसके बयान लिए जाएंगे।

India News (इंडिया न्यूज), Minor Giving Birth To A Dead Child : हाईवे पर सामान्य अस्पताल समालखा में 16 वर्षीय नाबालिग द्वारा मृत बच्चे को जन्म देने के मामले में जहां देर रात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी वहीं पुलिस ने मृत बच्चे के सैंपल लिए है जिसका डीएनए टेस्ट कराएगी। वहीं नाबालिग के होश में आने का पुलिस इंतजार कर रही है जिसके बयान लिए जाएंगे।

उसकी इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी

उल्लेखनीय है कि सामान्य अस्पताल समालखा में 16 वर्षीय नाबालिग द्वारा एक बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया था। दरअसल नाबालिग युवती अपनी मां के साथ सुबह के समय पेट दर्द की दवा लेने अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने जांच की तो नाबालिगा के गर्भवती होने का पता चला। डॉक्टरों ने उसकी लेबर रूम में जांच की तो पेट में ही बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टर ने नार्मल डिलीवरी कर बच्चा निकाला सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उधर मामले की सूचना मिलते ही नारी तू नारायणी उत्थान समिति से सविता आर्य पहुंची। नाबालिगा ने उन्हें बताया था की उसकी इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। 

होटल में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए तभी वह गर्भवती हो गई थी

नाबालिग के हाथ पर उसका नाम लिखा हुआ है। आरोपी नाबालिगा को पहले पानीपत के ताऊ देवीलाल पार्क लेकर गया और उसके बाद एक होटल में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए तभी वह गर्भवती हो गई थी। वही इस संबंध में  जांच अधिकारी एवं सब इंस्पेक्टर सरिता ने बताया कि नाबालिग की मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मृतक बच्चे के सैंपल लिए गए हैं जिसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा । फिलहाल नाबालिग होश में नहीं है जिसके होश में आने के बाद बयान लिए जाएंगे।  

Recent Posts

Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…

Last Updated: October 6, 2026 08:02:59 IST

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 08:35:18 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST