<
Categories: हरियाणा

पानीपत में बड़ा हादसा : फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर कैंटर 16 फुट की ऊंचाई से नीचे सड़क पर गिरा, चालक की मौत, 7 टन कपड़े से लोडेड था कैंटर

नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 4 बजे मनाना फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर करीब 7 टन कपड़े से लोड कैंटर करीबन 15-16 की ऊंचाई से जमीन पर गिरने से चालक की मौत हो गई जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही दिल्ली सर्विस लाइन पर रास्ता अवरूद्ध हो गया। वहीं करीब 11 घंटे तक रास्ता अवरुद्ध होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

India News (इंडिया न्यूज), Major Accident In Panipat : नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 4 बजे मनाना फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर करीब 7 टन कपड़े से लोड कैंटर करीबन 15-16 की ऊंचाई से जमीन पर गिरने से चालक की मौत हो गई जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही दिल्ली सर्विस लाइन पर रास्ता अवरूद्ध हो गया। वहीं करीब 11 घंटे तक रास्ता अवरुद्ध होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

60 वर्षीय चालक कुंदन सिंह कैंटर में अमृतसर से 7 टन कपड़ा लोड करके दिल्ली जा रहा था

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर निवासी ट्रांसपोर्ट कंपनी चालक राजा के मुताबिक अमृतसर निवासी चालक कुंदन सिंह 60 वर्षीय कैंटर में अमृतसर से 7 टन कपड़ा लोड करके दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह आज सुबह करीब 4 बजे समालखा में मनाना फ्लाईओवर पर पहुंचा तो इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ने पर कैंटर पैनल से टकराकर करीब 15- 16 फुट की ऊंचाई से जमीन पर गिर गया। हादसे में चालक कुंदन सिंह की मौत हो गई वहीं दिल्ली सर्विस लाइन पर कपड़े के कट्टे बिखर गए और रास्ता अवरुद्ध हो गया। 

11 घंटे तक रास्ता अवरूद्ध होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा

करीब 11 घंटे तक रास्ता अवरूद्ध होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस ने हाइड्रा मशीन से क्षतिग्रस्त कैंटर को हटाकर जीटी रोड सामान्य करवाया। इस संबंध में जांच अधिकारी एवं सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि हादसा इतफाकिया है। मृतक के चाचा के लड़के रणजीत सिंह के बयान पर कार्रवाई करते हुए पानीपत सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Recent Posts

शाहनवाज हुसैन की बहू कौन हैं? जिनकी खूबसूरती देख दंग रह गए लोग; शादी में जुटे बड़े-बड़े दिग्गज

Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…

Last Updated: October 26, 2026 13:46:49 IST

Bettiah Viral Video: आधी रात पलंग के नीचे प्रेमिका के साथ…फिर वार्ड सदस्य की हुई ऐसी कुटाई; Video ने मचाया बवाल

Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…

Last Updated: October 26, 2026 13:23:58 IST

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST