श्रावण मास के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पवित्र कांवड़ यात्रा पर प्रस्थान करते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह कांवड़ मेला 11 से 23 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान हरिद्वार व नीलकंठ से पैदल/डाक कांवड़ लेकर चले कांवड़िए हरियाणा के विभिन्न जिलों के अतिरिक्त राजस्थान के लाखों कांवड़िए सनौली खुर्द के रास्ते अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंचते है।
India News (इंडिया न्यूज), Kanwar Yatra 2025 : श्रावण मास के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पवित्र कांवड़ यात्रा पर प्रस्थान करते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह कांवड़ मेला 11 से 23 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान हरिद्वार व नीलकंठ से पैदल/डाक कांवड़ लेकर चले कांवड़िए हरियाणा के विभिन्न जिलों के अतिरिक्त राजस्थान के लाखों कांवड़िए सनौली खुर्द के रास्ते अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंचते है।
कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन व कावड़ियों की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए इस धार्मिक यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु जिला पुलिस अधिक्षक भूपेन्द्र सिहं के आदेशानुसार पुलिस सख्ती से निगरानी व कार्रवाई कर रही है। सनौली खुर्द थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखना जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 172 (1) के अंतर्गत निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
सनौली खुर्द थाना प्रभारी संदीप कुमार ने सभी श्रद्धालुओं, आयोजकों और आमजन से विनम्र किंतु सख्त अपील करती है कि वे सभी दिशा-निर्देशों का पूरी ईमानदारी, गंभीरता और अनुशासन के साथ पालन करें, ताकि कांवड़ यात्रा एक सुरक्षित, श्रद्धामयी एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के रूप में सम्पन्न हो सके।
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…