हरियाणा के नूंह जिले में एक नशेड़ी बेटे ने 20 रुपए के लिए अपनी मां की गर्दन काट कर हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह भिजवाया, जहाँ से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस ने आरोपी के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
India News (इंडिया न्यूज), Son Killed His Mother : हरियाणा के नूंह जिले में एक नशेड़ी बेटे ने 20 रुपए के लिए अपनी मां की गर्दन काट कर हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह भिजवाया, जहाँ से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस ने आरोपी के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार नूंह के जयसिंहपुरा निवासी रिजाउल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई जमशेद ने 19 जुलाई की रात को मां से नशे के लिए 20 रुपए मांगे थे, तो मां ने उसे सुबह रुपए देने की बात कही, जिसके बाद उसे गुस्सा आ गया और कुल्हाड़ी से मेरी मां के गले पर वार कर दिया, जिससे मेरी मां रजिया की मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देते ही आरोपी जमशेद मौके से फरार हो गया। रिजाउल ने बताया कि नशा करने का आदी है, जिस वजह से उसके और उसकी पत्नी के बीच अकसर विवाद रहता था तो आज से करीब पांच साल पहले अपने मायके चली गई, हालांकि अभी दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है, लेकिन आरोपी की पत्नी अपने मायके में ही रहती है। रिजाउल ने बताया कि 4 माह पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है।
मां के साथ वे जयसिंहपुरा में नहर किनारे पुलिया के पास झोपड़ी में रहते थे। वे मूल रूप से असम के चिरांग जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता करीब 30 साल पहले हरियाणा में आए थे। उनका परिवार कबाड़ का काम करता है। अपनी मां की हत्या से दुखी रिजाउल ने कहा कि जो मां का न हुआ, वो किसी का नहीं हो सकता। नशे में ही पत्नी को घर से निकाला था और आज नशे में अब मां की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी जमशेद की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…