<
Categories: हरियाणा

खरीफ फसलों का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी, रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों को ही मिलेगा योजनाओं का लाभ, ये है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

खरीफ फसलों की बुवाई कर चुके किसान अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अवश्य करवाएं। सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर अब 31 अगस्त कर दिया है। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि सरकार द्वारा खरीदी जाने वाली फसल केवल उन्हीं किसानों से खरीदी जाएगी, जिनका पंजीकरण इस पोर्टल पर हुआ होगा। ऐसे में किसान किसी भी असुविधा से बचने और सरकार द्वारा निर्धारित दाम पर फसल बेचने के लिए समय रहते पंजीकरण सुनिश्चित करें।

India News (इंडिया न्यूज), Meri Fasal-Mera Byora Portal : खरीफ फसलों की बुवाई कर चुके किसान अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अवश्य करवाएं। सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर अब 31 अगस्त कर दिया है। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि सरकार द्वारा खरीदी जाने वाली फसल केवल उन्हीं किसानों से खरीदी जाएगी, जिनका पंजीकरण इस पोर्टल पर हुआ होगा। ऐसे में किसान किसी भी असुविधा से बचने और सरकार द्वारा निर्धारित दाम पर फसल बेचने के लिए समय रहते पंजीकरण सुनिश्चित करें।

पंजीकरण के लिए किसान के पास परिवार पहचान पत्र होना जरूरी

कृषि विभाग के उपनिदेशक आत्मा राम गोदारा ने जानकारी दी कि किसान कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए किसान के पास परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि किसान अपनी फसल का पंजीकरण स्वयं पोर्टल (एचटीटीपीएस://फसलडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन) पर जाकर या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से करवा सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं।

पंजीकरण के लाभ

पोर्टल पर पंजीकरण होने से सरकार के पास किसानों का ब्यौरा एकत्रित हो जाता है, जिससे उन्हें मंडी बुलाने की प्रक्रिया आसान हो जाती है। किसानों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर मंडी में आने का दिन व समय बता दिया जाता है। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए भी पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है।

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST