<
Categories: हरियाणा

डेढ़ महीने में 16 हत्याओं से दहला जींद, दहशत में है जिलावासी, कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल, डिप्टी स्पीकर ने की जींद एसपी की कार्यप्रणाली की सराहना

हरियाणा के जींद जिले के लोग दहशत में जी रहे हैं, क्योंकि करीब डेढ़ महीने से यहां हर दूसरे-तीसरे दिन एक हत्या की वारदात हो रही है। लोगों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिलकुल ठप्प हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रह हैं। मात्र 16 हत्याएं इस बात का सबूत है कि अपराधी किस्म के लोगों में पुलिस या कानून का कोई खौफ नहीं है।

India News (इंडिया न्यूज), Jind News : हरियाणा के जींद जिले के लोग दहशत में जी रहे हैं, क्योंकि करीब डेढ़ महीने से यहां हर दूसरे-तीसरे दिन एक हत्या की वारदात हो रही है। लोगों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिलकुल ठप्प हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रह हैं। मात्र 16 हत्याएं इस बात का सबूत है कि अपराधी किस्म के लोगों में पुलिस या कानून का कोई खौफ नहीं है।

अधिकांश घटनाएं आपसी रंजिश, गैंगवार और संपत्ति विवाद से जुड़ी बताई जा रही

बता दें कि जींद जिले में पीछे एक से डेढ़ महीने के अंदर करीब 16 हत्या की वारदात हुई है, जिनमें अधिकांश घटनाएं आपसी रंजिश, गैंगवार और संपत्ति विवाद से जुड़ी बताई जा रही हैं। वहीं इस घटनाओं में 24 जून 2025 को 24 घंटे के अंदर भिड़ताना, सफा खेड़ी और जोगेंद्र नगर में हुई तीन हत्याओं ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन घटनाओं ने स्थानीय लोगों में असुरक्षा और डर का माहौल पैदा कर दिया है।

जिले में भय का माहौल

बता दें कि 24 घंटे के अंदर इन तीन हत्याओं में जोगेंद्र नगर में साहिल नामक युवक की चाकू मारकर हत्या की गई, जबकि उचाना के सफा खेड़ी में आपसी रंजिश के कारण एक अन्य हत्या हुई। गैंगवार की बात करें तो खरक रामजी गांव में बिंदर हत्याकांड और ऋषि लोहान हत्याकांड ने भी जिले में भय का माहौल बनाया है। हाल ही में, गुरुवार देर रात चाबरी गांव के सरपंच रोहतास की पिंडारा से रधाना गांव के बीच कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उनकी पिस्तौल छीन ली और उनकी हत्या कर दी।

बढ़ती आपराधिक घटनाओं से जहाँ लोग सहमे हुए

 इस प्रकार की लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से जहाँ लोग सहमे हुए हैं, वहीँ प्रशासन की कार्यक्षमता पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने जींद एसपी कुलदीप कुमार की कार्यप्रणाली की सराहना की है। उन्होंने कुछ मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयासों की प्रशंसा की। डॉ. मिड्ढा ने विशेष रूप से एसपी के नेतृत्व में चल रही जांच और अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों को सराहा।

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST