IPS Puran Kumar Death Case: हरियाणा के सीनियर IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस में चंडीगढ़ में महापंचायत हुई, जहां संगठनों ने बड़ी मांग की.
Chandigarh Mahapanchayat on IPS Puran Kumar Death Case
रविवार दोपहर 2 बजे के बाद गुरुद्वारे परिसर में लोगों का जमावड़ा शुरू हुआ. मंच से वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यह केवल एक अधिकारी की मौत नहीं, बल्कि व्यवस्था के खिलाफ चेतावनी है. संगठनों ने मांग उठाई कि इस मामले में हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और जांच निष्पक्ष एजेंसी से करवाई जाए.
महापंचायत के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब माहौल अचानक गरमा गया. पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने मंच से बोलते हुए कहा कि हम यहां शक्ल दिखाने नहीं आए हैं, पूरन कुमार का संदेश साफ है अब नहीं जागोगे तो जो मेरे साथ हुआ, वह तुम्हारे साथ भी होगा. हालांकि इसके बाद उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी, जिसमें उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ब्राह्मण थे. यह बात सुनते ही भीड़ आक्रोशित हो उठी और मंच की ओर बढ़ गई. कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, वरिष्ठ सदस्यों के हस्तक्षेप से स्थिति को संभाल लिया गया और महापंचायत फिर से पटरी पर लौट आई।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि वाई पूरन कुमार की मौत को ‘आत्महत्या’ बताना अन्याय है. उन्होंने कहा कि यह सिस्टम के खिलाफ उनकी लड़ाई थी, जिसे वह अंत तक लड़ते रहे. इसलिए इस घटना को ‘शहादत’ के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए.
महापंचायत में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि सभी आरोपितों पर कठोरतम कार्रवाई हो. साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि पूरन कुमार को ‘शहीद’ का दर्जा दिलाने के लिए एससी समाज और अन्य संगठनों का संघर्ष अब हर मोर्चे पर जारी रहेगा. सभा के समापन के दौरान पंजाब कांग्रेस के नेता राजा अमरिंदर सिंह वडिंग ने घोषणा की कि सोमवार को पूरे पंजाब में कैंडल मार्च निकाला जाएगा. इस दौरान पार्टी पूरन कुमार को श्रद्धांजलि देगी और उनके परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाएगी.
Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…
Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…
Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…
SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं SDM ज्योति मौर्य…
Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…
Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…