आज हरियाणा रोडवेज की बस और एक कार के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि यह हादसा हरियाणा और राजस्थान बॉर्डर के पास हिसार जिले के बालसमंद इलाके में और राजस्थान के मुझाना गांव के पास सुबह करीब 6:45 पर हुआ।
India News (इंडिया न्यूज), Accident On Haryana-Rajasthan Border : आज हरियाणा रोडवेज की बस और एक कार के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि यह हादसा हरियाणा और राजस्थान बॉर्डर के पास हिसार जिले के बालसमंद इलाके में और राजस्थान के मुझाना गांव के पास सुबह करीब 6:45 पर हुआ।
सूत्रों के मुताबिक बस राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा से हिसार की तरफ आ रही थी, तभी बस के साथ वैगनआर कार की टक्कर हो गई, टक्कर होते ही कार के एयरबैग खुल गए और कार चालक सहित कार सवार घायल हो गए, तुरंत मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कार चालक गंभीर रूप से घायल है, जबकि उसे अन्य दो साथियों को मामूली चोटें आई हैं।
हरियाणा रोडवेज बस ड्राइवर जोगिंद्र सिंह ने बताया कि वो गोगामेड़ी मेले के लिए चल रही स्पेशल बस में सवार थे और मुझाना गांव के पास सामने से आई वैगनआर कार का संतुलन बिगड़ा और बचाव करते हुए बस की ओर कार आ गई, जिससे जोरदार टक्कर हुई। कार में सवार सभी लोग नशे में दिखाई दिए। जांच के दौरान कार से तीन शराब की बोतलें भी बरामद हुईं, जिनमें से दो खाली और एक भरी हुई थी। पुलिस को कार से एक मोबाइल और एक लैपटॉप भी मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…
Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…
IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…
Bihar News: पटना में शक ने पति को बनाया जासूस! GPS के जरिए पत्नी की…
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…
Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…