<
Categories: हरियाणा

एक दिवसीय ऑपरेशन आक्रमण के तहत HSNCB करनाल यूनिट की बड़ी कार्रवाई, काबड़ी गांव में परचून की दुकान से 12.716 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की करनाल यूनिट ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए नशा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को ब्युरो के स्पेशल स्टाफ की सहायता से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.716 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्यवाही नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आक्रमण के तहत की गई है।

India News (इंडिया न्यूज), Ganja Recovered From A Grocery Shop : हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की करनाल यूनिट ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए नशा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को ब्युरो के स्पेशल स्टाफ की सहायता से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.716 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्यवाही नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आक्रमण के तहत की गई है। विदित है कि ब्यूरो प्रमुख/महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।

  • थाना ओल्ड इन्डस्ट्रीयल, पानीपत में NDPS Act की धारा 20(B)(ii)(b) के तहत माध्यमिक मात्रा का अभियोग दर्ज

पानीपत थाना के एरिया मे गश्त एवं नशा रोकथाम चैकिंग पर थे

विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा एनसीबी करनाल यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन में एएसआई बलिंद्र सिंह अपनी टीम और ब्युरो के स्पेश्ल स्टाफ की टीम के साथ ओल्ड इन्डस्ट्रीअल, पानीपत थाना के एरिया मे गश्त एवं नशा रोकथाम चैकिंग पर थे। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रणधीर उर्फ सोनू पुत्र हुकम सिंह निवासी गाँव काबड़ी, जिला पानीपत परचून की दुकान से नशीला पदार्थ बेचने का काम कर रहा है।

बरामद गाँजा को मौके पर ही विधिवत सील व जब्त किया गया

सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने त्वरित रेड की योजना बनाई। आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान आरोपी की दुकान से गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 12.716 किलोग्राम पाया गया। बरामद गाँजा को मौके पर ही विधिवत सील व जब्त किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी रणधीर उर्फ सोनू के विरुद्ध थाना ओल्ड इन्डस्ट्रीयल, पानीपत में NDPS Act की धारा 20(B)(ii)(b) के तहत माध्यमिक मात्रा का अभियोग दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। 

शिकायतकर्ता का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा

आरोपी को आगे अदालत में पेश किया जाएगा। आगे आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो टोल फ्री नंबर 1933, हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 और ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN पर सूचना दें। शिकायतकर्ता का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।

Recent Posts

Watch Video: भारत की आबादी 148 करोड़ के पार! AIIMS के पास लगा डिजिटल काउंटर देख लोग हैरान; हर सेकंड बदल रहा आंकड़ा

India Population Viral Video: दिल्ली AIIMS के पास लगा डिजिटल पॉपुलेशन काउंटर वायरल हो रहा…

Last Updated: November 13, 2026 12:32:01 IST

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और यूपी में कब बंद रहेंगे स्कूल?

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पूजा 2026 पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश…

Last Updated: November 13, 2026 12:20:58 IST

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा पर जरूर पढ़ें छठी मैया की यह पौराणिक कथा महत्व, पूजा विधि और सूर्य देव की महिमा

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा के दौरान पढ़ें राजा प्रियव्रत और छठी…

Last Updated: November 13, 2026 11:59:13 IST

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…

Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…

Last Updated: November 13, 2026 11:39:52 IST