नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिसार पुलिस ने हिसार एसपी पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हिसार जिले के गांव मंगाली सूरतिया से एक युवक को 240 नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया था, इसी मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कैप्सूल सप्लायर जिसका गुजरात में एक मेडिकल स्टोर है, उसे गिरफ्तार कर लिया है।
India News (इंडिया न्यूज), Drug Smuggler And Supplier Arrested : नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिसार पुलिस ने हिसार एसपी पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हिसार जिले के गांव मंगाली सूरतिया से एक युवक को 240 नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया था, इसी मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कैप्सूल सप्लायर जिसका गुजरात में एक मेडिकल स्टोर है, उसे गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई कर्मवीर सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को नशा निरोधक पुलिस टीम गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर के आधार पर गांव मंगाली सूरतिया पहुंची और दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार का लिया। आरोपी युवक की पहचान रवि कुमार उर्फ बागड़ी निवासी मंगाली सूरतिया के रूप में हुई। पुलिस उप अधीक्षक कमलजीत की मौजूदगी में उसकी तलाशी लेने पर एक पॉलिथीन थैली में 240 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।
बरामद कैप्सूल कब्जे में लेकर थाना आजाद नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा गहन पूछताछ करने पर आरोपी रवि कुमार उर्फ बागड़ी खुलासा हुआ कि वह ये नशीले कैप्सूल गुजरात के बड़ोदरा निवासी तुषार से लाया था, जो एक मेडिकल स्टोर संचालक है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सप्लायर तुषार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रवि कुमार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि सप्लायर तुषार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…