<
Categories: हरियाणा

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत गांव धर्मगढ़ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। वहीं पर मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला सोमवार की शाम के समय का है।

India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत गांव धर्मगढ़ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। वहीं पर मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला सोमवार की शाम के समय का है।

स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया कि उसकी मौत किस कारण से हुई

चचेरे भाई रवि निवासी गांव सिंघड़ा ने बताया कि उसकी बहन सुदेश की शादी करीब डेढ़ साल पहले धर्मगढ़ निवासी विक्रम के साथ हुई थी। सोमवार शाम के समय उन्हें सूचना दी गई कि उनकी लड़की बोल नहीं रही हैं इसलिए वह आकर देख लें। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे वहां पर पहुंचे तो उन्हें स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया कि उसकी मौत किस कारण से हुई हैं। मंगलवार को जब वह शव के पास से बर्फ हटाने लगे तो उन्हें गले पर निशान दिखाई दिए। 

मायका पक्ष की ओर से मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही

उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं पर मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि ससुराल पक्ष की ओर से शव लेने के लिए अस्पताल में कोई नहीं आया है। जांच कर्मी का कहना है कि मायका पक्ष की ओर से मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST