हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) परीक्षा में परिवहन व्यवस्था को लेकर कहा कि हम चाहते हैं कि हर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचे यहीं हमारी सरकार का संकल्प था जिसे परिवहन विभाग ने पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया है।
India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) परीक्षा में परिवहन व्यवस्था को लेकर कहा कि हम चाहते हैं कि हर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचे यहीं हमारी सरकार का संकल्प था जिसे परिवहन विभाग ने पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज का दिन बड़ा मुश्किल दिन था। लगभग 11 लाख परीक्षार्थीयों को परीक्षा देने जाना है और लगभग 13 लाख लोग बसो में यात्रा करते है, तीज त्यौहार व शनिवार-रविवार की वजह से भी आज बसों में ज्यादा भीड़ थी। मगर परिवहन विभाग का सारा स्टाफ जिनमें ड्राइवर, कंडक्टर, जीएम, अड्डा इंचार्ज सहित पूरा स्टाफ कल रात से ही प्रबंध करने में लगे थे।
हमने परीक्षार्थियों के लिए चलाई बसों में आम यात्रियों को भी यात्रा की सुविधा प्रदान की और कहीं भी कोई परेशानी नहीं आई है। सभी जिलों से ठीक रिपोर्ट आई है। हमारा स्टाफ पूरी भावना से काम कर रहा है और परीक्षा खत्म होने तक पूरी कुशलता से काम किया जाएगा। सारा प्रशासन भी परीक्षा की व्यवस्था में लगा है। अस्पतालों में भी जरूरत पड़ने पर व्यवस्था की है, पूरी सरकार परीक्षा को सफल तरीके से कराने में लगी है। उन्होंन कहा परीक्षार्थी अच्छे तरीके से परीक्षा दे इसके पूरे प्रयास किए गए हैं। मेरा स्टाफ इस कार्य को अपनी जिम्मेदारी समझकर पूरी भावना के साथ काम कर रहा है।
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…