<
Categories: हरियाणा

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर…18 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल, फैक्ट्री से काम कर घर लौट रहे थे युवक

शुक्रवार देर रात नौल्था में दो बाइक आपस में टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत और एक घायल हो गया। उल्लेखनीय है कि रवि व सुरजीत मूल रूप से यूपी के रहने वाले हाल में नौल्था में एक किराए के मकान में रहते हैं व पास ही एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

India News (इंडिया न्यूज), Road Accident : शुक्रवार देर रात पानीपत जिले के नौल्था में दो बाइक आपस में टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत और एक घायल हो गया। उल्लेखनीय है कि रवि व सुरजीत मूल रूप से यूपी के रहने वाले हाल में नौल्था में एक किराए के मकान में रहते हैं व पास ही एक फैक्ट्री में काम करते हैं। घायल सुरजीत ने बताया हम तीन दोस्त मैं रवि व सागर शुक्रवार की शाम को सिवाह में अपने एक साथी से मिलने गए थे।

अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया

रात को रात करीब 11 बजे हम अपने घर गांव नौल्था में आ रहे थे। हमने सागर को रास्ते में उसके घर छोड़ दिया था। जैसे ही पानीपत -रोहतक नेशनल हाईवे से ब्राह्मण माजरा रोड पर मुड़े तो एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। हमने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमें इसराना के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जिसमें रवि की मौके पर ही मौत हो गई थी और सागर का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर रवि के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

Recent Posts

स्पाइस विला रेस्टोरेंट ने चिल्ड्रन्स डे पर अनाथ बच्चों के साथ बांटी खुशियां

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 नवंबर: चिल्ड्रन्स डे सिर्फ उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि बच्चों…

Last Updated: November 14, 2026 17:07:11 IST

खेल-खेल में 2 साल के मासूम ने मुंह में डाला पटाखा, अंदर ही हो गया धमाका; इलाज के दौरान तोड़ा दम

Chhattisgarh Child Death News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो साल के मासूम ने जमीन…

Last Updated: November 14, 2026 16:54:20 IST

होटल में हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया मुस्लिम युवक, हिंदू दल के लोगों को देखते ही भागने लगा कपल, आधार कार्ड ने खोला राज!

Bhopal News: भोपाल के एक होटल में अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले युवक और…

Last Updated: November 14, 2026 16:49:23 IST

UP Crime: लव मैरिज के 3 महीने बाद खूनी अंत! झगड़े में पत्थर से कुचला पति का सिर, हैरान कर देगा मामला

UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 14, 2026 16:19:59 IST

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST